-बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें कीं पार

-असफल होने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था गन्ना

BAREILLY: विशारतगंज में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी ने एक बार फिर से दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी। दरिंदे ने पहले तो बच्ची को गन्ना तोड़ने के बहाने खेत में भेजा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह दुष्कर्म में पहले असफल रहा तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। शोर मचाने पर बच्ची का मुंह दबा दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। वह बच्ची को बेहोश समझकर उसके शव के साथ करीब आधा घंटे तक दुष्कर्म करता रहा और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संडे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


 

11 दिसंबर को हुइर् थी गायब

21 वर्षीय विकास दातागंज बदायूं का रहने वाला है। वह 11 दिसंबर को अपनी बहन के घर विशारतगंज में आया था। वह पुलिया पर बैठा था कि तभी बच्ची वहां से गुजरी तो उसने बच्ची से गन्ना तोड़कर लाने के लिए कहा। जब बच्ची खेत के अंदर गन्ना तोड़ने गई तो विकास खेत के अंदर चला गया और उसे अच्छा गन्ना तोड़ने के बहाने अंदर लेकर गया। वहीं पर नशे में धुत विकास ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची 11 दिसंबर को गायब हुई थी लेकिन परिजनों ने गलती से 12 दिसंबर बता दिया था। इसे पुलिस सही कर लेगी.


 

बच्ची कहती थी मामा

जिस बच्ची के साथ विकास ने दरिंदगी की वह उसे मामा कहती थी। चूंकि बालिका का घर विकास की बहन के घर के आस पास ही था। विकास यहां आता जाता रहता था। उसने पुलिस गिरफ्त में आने पर बहनोई को रुपए के लेनदेन की बात कहकर फंसाने की भी कोशिश की।


 

डॉग स्क्वायड ने दिखाई सही राह

मामले की पड़ताल के लिए वारदात स्थल पर डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। मौके से डॉग सीधे विकास की बहन के घर गया। घर जाने के बाद विकास ने कनस्तर के पास दूध पिया था। डॉग स्क्वायड कनस्तर के पास रुका। इसके बाद छत पर गया। फिर बरामदे में रुका रहा। करीब 20 मिनट तक खोजी कुत्ता विकास की बहन के घर में ही रहा, उसके बाद से ही पुलिस को शक हो गया और विकास की तलाश में जुट गई।

 

आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की कोशिश होगी कि इस तरह के बहशी जेल से बाहर न आएं। इसके लिए पैरवी की जाएगी।

संसार सिंह, एसपी रुरल