-बिहार में तबाही लेकर आया तूफान, 15 लोगों की गई जान

PATNA: जिस पीपा पुल के भरोसे गांधी सेतु का सुपरस्ट्रक्चर गिराना है उसकी हालत एक आंधी में ही खराब हो गई। गायघाट पर बन रहा आधा पुल और दानापुर दियारा का पूरा पीपा पुल हवा के साथ गंगा नदी में बह गया। मंत्री तेजस्वी यादव पीपा पुल पर काफी भरोसा जताते हैं। आंधी ऐसी तबाही लेकर आया कि चारो तरफ सिर्फ धूल, बिखड़े पड़े और तबाही नजर आई। सुबह भ्.फ्0 बजे आए चक्रवाती तूफान से पूरे बिहार में क्भ् लोगों के मारे जाने की सूचना है। तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई।

पीपा के भरोसे शहर बनेगा टापू

पीपा पुल पर सरकार को खूब भरोसा है। यही वजह है कि गायघाट पीपा पुल के पास एक दूसरा पुल भी बनाया जा रहा था, ताकि गांधी सेतु से ट्रैफिक का लोड कम कर उसके रिस्ट्रक्चरिंग का का हो सके। पहले चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर ही यह पुल खाजेकला घाट पहुंच गया। इस आंधी ने पीपा पुल की मजबूती की पोल खोलकर रख दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम और भी आंधियां आएंगी, जिससे पुल पर चलने वालों को काफी खतरा हो सकता है।