PATNA : एक पेड़ काटने पर पांच पेड़ लगाने होंगे। गैर वन भूमि में हरियाली क्षेत्र को बढ़ाने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग ने यह पहल की है। एक पेड़ से लेकर दो सौ पेड़ तक काटने पर यह आदेश लागू होगा। इसके मुताबिक दो सौ पेड़ काटने पर एक हजार पेड़ लगाए जाएंगे। विभाग और संबंधित एजेंसी पेड़ लगाएगी।

क्भ् फीसद वन क्षेत्र का लक्ष्य

पर्यावरण मानक के हिसाब से कुल भू-भाग के फ्फ् फीसद हिस्से में वन क्षेत्र होना चाहिए। लेकिन, झारखंड के अलग होने के बाद बिहार में पांच फीसद ही वन क्षेत्र बच गए थे। राज्य सरकार ने दस साल पहले ख्0क्7 तक वन क्षेत्र को क्भ् फीसद करने का लक्ष्य भी तय किया था। इस साल यह क्ख्.88 फीसद हो गया है।

नदी व तालाब तटबंध भी वृक्षारोपण

वन एवं पर्यावरण विभाग हरियाली बढ़ाने के लिए नदी और तालाब के तटबंध पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर रहा है। अगले साल तक नदी और नहर तटबंध पर क्रमश 8.7ख् लाख और क्म्। भ्भ् लाख पेड़ लगाए जाएंगे। कृषि वानिकी योजना के तहत किसानों की निजी भूमि पर क्फ्भ्.ख्म् लाख वृक्ष लगाए जाएंगे।

विकास की खातिर कटते गए पेड़

सड़कों के चौड़ीकरण, पुल या भवन निर्माण में कई पेड़ों को काट देने पड़े। पिछले साल पटना में सड़कों को चौड़ा करने के लिए ब्भ् पेड़ काट दिए गए।