साइट्स को विभाग कर रहा चिह्नित, पार्क होंगे गुलजार

Meerut। मेरठ विकास प्राधिकरण मानसून से पहले शहर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगा। प्राधिकरण ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। सचिव के निर्देशन में पौधरोपण की साइट्स को तय किया जा रहा है। एमडीए की योजना विभिन्न आवासीय योजनाओं में स्थिति पार्को को गुलजार करने की है।

वेदव्यासपुरी जोनल में होगा पौधरोपण

एमडीए सचिव राजकुमार ने बताया कि मानसून से पहले वेदव्यासपुरी स्थित जोनल पार्क में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। बता दें कि देहरादून स्थित जंगल-मंगल को स्थापित करने वाले डॉ। योगी ऐरन के निर्देशन में जोनल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया जाएगा। बरगद, पीपल आदि बड़े वृक्षों को भी रोपा जाएगा। प्रथम चरण में शताब्दीनगर, गंगानगर, लोहियानगर के जोनल पार्को को पौधरोपण के लिए चिह्नित किया जा रहा है।