जगह-जगह हुए आयोजन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

<जगह-जगह हुए आयोजन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: शहर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का म्7वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिविल लाइंस पत्थरगिरिजाघर से द्वारिका हॉस्पिटल के निदेशक डॉ। सुशील सिन्हा के नेतृत्व में म्7 गाडि़यों की संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अवधेशचंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगम तट पर म्7 दीपदान व गंगा आरती कर पीएम के दीर्घायु की कामना की गई।

मिठाई खिलाकर दी बधाई

हिंदू युवा वाहिनी ने सुभाष चौराहे पर जिलाध्यक्ष अमित प्रताप के नेतृत्व में गरीबों का मुंह मीठा कराकर फल वितरण किया। युवा भाजपा नेता अजय राय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मना। साथ ही मोदी कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मीरापुर भाजपा मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने के साथ गुरुनानक पार्क में गोष्ठी व मिठाई वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान अवधेश गुप्ता, विष्णु प्रसाद वर्मा व पुनीत वर्मा उपस्थित रहे। कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपथी सभागार में कान्यकुब्ज ब्राम्हण सभा व ब्रम्ह समाज एकता संघर्ष समिति के सदस्यों ने गोपाल तिवारी के नेतृत्व में बैठक की। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के चित्र का माल्यार्पण कर पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की गई। बैठक का संचालन पंडित सुनील बाजपेई ने किया।

मरीजों को फल वितरण

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर के नेतृत्व में एसआरएन हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया। पार्षद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश केसरवानी के नेतृत्व में कृष्णा नगर कीडगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एमएल कांवेंट स्कूल मीरापुर के स्वास्थ्य क्लब के तत्वावधान में फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। दघाटन विहिप के पुनीत वर्मा ने किया। प्रिंसिपल मीना जौहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रयागराज सेवा समिति दारागंज स्थित कार्यालय में पीएम मोदी के चित्र पर अध्यक्ष धर्मराज पांडेय ने तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता तीर्थराज पांडेय के नेतृत्व में लोगों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई गई।