भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले नरेंद्र मोदी चुनाव के अंतिम दौर में बतौर प्रधानमंत्री नहीं, एक सांसद के तौर पर अपने क्षेत्र में मौजूद होंगे। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए तीन दिनों का अपना ऐसा कार्यक्रम तय किया है जिससे वे पूरी काशी को मथेंगे।

ये है मोदी का कार्यक्रम

4 मार्च

-दोपहर 2.40 बजे : जौनपुर से बीएचयू हेलीपैड आगमन

-2.50 से 3.55 बजे तक : बीएचयू गेस्ट हाऊस में रिजर्व टाइम

-4.00 बजे : बीएचयू से बाबा विश्वनाथ दरबार दर्शन के लिए प्रस्थान। रूट होगा बीएचयू सिंहद्वार, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक व ज्ञानवापी।

-4.30 से 5.25 बजे तक : बाबा दर्शन

-5.30 बजे : काल भैरव दर्शन के लिए प्रस्थान

-5.45 से 6.40 बजे तक : कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

-6.45 बजे : काशी विद्यापीठ के लिए प्रस्थान

-7 से 8.30 बजे तक : विद्यापीठ मैदान में सभा

-8.35 बजे : विद्यापीठ मैदान से बाबतपुर एयरपोर्ट प्रस्थान

-9.20 बजे : दिल्ली के लिए रवाना

पांच मार्च

-शाम 5.30 बजे : बाबतपुर एयरपोर्ट

-6 बजे : पुलिस लाइन हेलीपैड से डीएवी के लिए प्रस्थान।

-7 बजे : डीएवी डिग्री कॉलेज में सभा

-8 बजे : डीएवी से डीरेका के लिए रवाना

-8.30 बजे : डीरेका में प्रबुद्धजनों संग मुलाकात

-10 बजे : डीरेका गेस्ट हाऊस प्रस्थान व रात्रि प्रवास

छह मार्च

-सुबह 10.30 बजे : डीरेका से गढ़वाघाट आश्रम के लिए प्रस्थान

-11 बजे : गढ़वाघाट आश्रम

-11.30 बजे : गढ़वाघाट आश्रम से रामनगर के लिए प्रस्थान

-दोपहर 12 बजे : शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

-12.30 बजे : रामनगर हेलीपैड से रोहनिया सभा स्थल के लिए प्रस्थान

-1.00 बजे : रोहनिया सभास्थल आगमन