छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पंचायत दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को जमशेदपुर के जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में प्रधानमंत्री एक घंटे तक रुकेंगे। यहां उनका एक घंटे का कार्यक्रम होगा। इसी एक घंटे में वह पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। जेआरडी में पीएम का कार्यक्रम का शेड्यूल शाम 4 बजे से 5 बजे तक का है। गौरतलब है कि पंचायत दिवस के दिन 24 अप्रैल को जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स से पीएम नरेंद्र मोदी नई पंचायती राज व्यवस्था का एलान करेंगे।

शिड्यूल नहीं पहुंचा

हालांकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का शेड्यूल अभी तक जमशेदपुर नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है। लेकिन, प्रशासनिक गलियारे में चर्चा है कि शेड्यूल रांची आ गया है। इस शेड्यूल के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी अपने विशेष विमान से 24 अप्रैल को दिल्ली से चलकर 2 बजे रांची आएंगे और रांची में उनका कुछ कार्यक्रम है। इसके बाद प्रधानमंत्री पौने चार बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे.जमशेदपुर सोनारी हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री शाम 4 बजे जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे। यहां उनका एक घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। ठीक 5 बजे उनका कार्यक्रम खत्म हो जाएगा और इसके बाद पीएम का हेलीकाप्टर सवा पांच बजे रांची के लिए उड़ान भरेगा।

कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं कई सीएम

माना जा रहा है कि पीएम के 24 अप्रैल को जेआरडी स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में पंचायत दिवस पर होने वाले इस समारोह में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं। आने वाले मेहमानों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह आदि इस कार्यक्रम में आ सकते हैं।

आज जेआरडी देखने आ रही केंद्रीय सचिव

पंचायती राज विभाग की केंद्रीय अपर सचिव शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर आ रही हैं। वह यहां 11 बजे जेआरडी का मुआयना करने के बाद जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगी। 21 अप्रैल को अपर सचिव फिर 1.10 पर रांची पहुंचेंगी। वहां से 2बजे रवाना होकर शाम पांच बजे जमशेदपुर पहुंचेंगी। केंद्रीय अपर सचिव जमशेदपुर मं 24 अप्रैल तक रहेंगी।