-रांची से लेकर धनबाद तक चौकस होगी सुरक्षा

-पहले ही आ चुके हैं एसपीजी के आइजी एमपी गुप्ता व एआइजी अमित कांबले

रांची : प्रधानमंत्री के शुक्रवार को प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था में रांची तथा धनबाद में अतिरिक्त आठ आइपीएस अधिकारी व 13 डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी अधिकारियों को उनके कर्तव्य समझा दिए गए हैं और उन्हें दोनों कार्यक्रम स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व रांची व धनबाद में श्वान दस्ता व मेटल डिटेक्टर से पूरे कार्यक्रम स्थल की गहन जांच की गई है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आइजी एमपी गुप्ता व एआइजी अमित कांबले कई दिनों से झारखंड में कैंप कर रहे हैं और पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।

---------------

आइपीएस अधिकारी, जिन्हें कार्यक्रम में लगाया गया

* रांची में :-

- वाईएस रमेश, एसपी सीआइडी, रांची।

- प्रियदर्शी आलोक, एसपी विशेष शाखा।

- धनंजय कुमार सिंह, एसपी विशेष शाखा, रांची।

* धनबाद में :-

- संगीता कुमारी, समादेष्टा, जैप-6, जमशेदपुर।

- अंजनी कुमार झा, एसपी, झारखंड जगुआर, रांची।

- सुजाता कुमारी वीणापाणी, समादेष्टा, जैप-5, देवघर।

- सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी एसीबी, रांची।

- कुमार रविशंकर, समादेष्टा, जैप-9, साहेबगंज।

----------------

सभी 13 डीएसपी धनबाद भेजे गए

- विनोद कुमार महतो, डीएसपी रेल धनबाद।

- विश्वजीत बक्स राय, डीएसपी, डीआइजी कार्यालय दुमका।

- श्याम कुमार सिंह, डीएसपी, डीआइजी कार्यालय, हजारीबाग।

- अवध कुमार यादव, डीएसपी, एटीएस।

- संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी, एटीएस।

- एमेल्डा एक्का, सीनियर डीएसपी, एसीबी।

- विनोद रवानी, डीएसपी, एसीबी।

- समीर कुमार सवैया, डीएसपी, विशेष शाखा।

- विजय आशीष कुजूर, डीएसपी, विशेष शाखा।

- कपिंदर उरांव, डीएसपी, विशेष शाखा।

- धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी, विशेष शाखा।

- अनूप कुमार बड़ाईक, डीएसपी, आइआरबी-4, लातेहार।

- नवीन कुमार लकड़ा, डीएसपी, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट।