- अगले माह से शुरू हो जाएगी यह सेवा

- रेलवे विभाग बना रहा है नया साफ्टवेयर

Meerut। अब यात्रियों को ट्रेन की जानकारी करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। न ही उसको इंटरनेट पर ट्रेन की जानकारी करने के लिए बार-बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट को खोलना पड़ेगा। क्योंकि जल्द ही रेलवे विभाग एक सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। जिस पर पीएनआर नंबर डालने से उस ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।

अपडेट होंगे कंप्यूटर

रेलवे विभाग के अधिकारियों की माने तो अभी सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा है। सॉफ्टवेयर बनने के बाद सभी कंप्यूटरर्स को उससे जोड़ा जाएगा। साथ ही कंप्यूटर को अपडेट किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस सॉफ्टवेयर से यात्रियों को खासा फायदा होगा। क्योंकि यात्रियों को ट्रेन की जानकारी करने के लिए आईआरसीटीसी वेबसाइट को बार खोलना पड़ता था। अलग-अलग लानकारी करने के लिए गूगल पर सर्च करना पड़ता था। लेकिन इसके शुरू हो जाने के बाद लाखों यात्रियों को इससे फायदा होगा।

ये मिलेगी जानकारी

- कंफर्म सीट की जानकारी

- ट्रेन कौन से स्टेशन पर पहुंची

- ट्रेन कितनी देरी से या फिर राइट टाइम चल रही है

- ट्रेन की स्पीड क्या है।

- ट्रेन कहां से कहा तक चलती है

- यात्रा की दूरी कितनी है जैसी जानकारी उस सॉफ्टेवेयर पर मिलेगी।

रेल मंत्री सुरेशप्रभु ने इसकी घोषणा की थी। अभी सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा है। हालांकि लिखित में अभी इसकी कोई जानकारी नहीं आई। इस सॉफ्टवेयर के शुरू हो जाने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। केवल पीएनआर नंबर डालने से ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी उस सॉफ्टवेयर पर यात्री को मिल जाएगी।

नीरज शर्मा सीपीआरओ उत्तर रेलवे