- आप के संजय सिंह ने निकाला स्वराज मार्च

- यूपी सरकार और मोदी पर जमकर साधा निशाना

LUCKNOW: आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अगले चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत पार्टी के नेता संजय सिह ने मंगलवार को चारबाग से लेकर हजरतगंज तक स्वराज मार्च निकाला। स्वराज मार्च में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वह दिल्ली में जीत के बाद पहली बार लखनऊ दौरे पर आए थे।

गांव तक संगठन करेंगे मजबूत

संजय सिंह ने सप्रू मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां गुंडाराज है। सत्ता और अपराधियों का गठजोड़ है और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी के साथ पहली चुनौती है कि वह आंदोलन खड़ा करके जनता के विकास के लिए काम करे। यूपी में क्ख्-क्ख् घंटे कटौती होती है। अस्पतालों और शिक्षा की हालत खराब है। नेता सिर्फ जाति और धर्म पर ही लोगों को उलझाते हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी शहर से लेकर कस्बा और गांव तक अपने संगठन को मजबूत करेगी। यहां जार्ति धर्म की राजनीति को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले म् माह में गांव बूथ वार्ड तक संगठन को मजबूत करेंगे। जनता के मुद्दों पर संगठन को तैयार करेंगे। उसके बाद पार्टी निर्णय करेगी कि यूपी में चुनाव करना है कि नहीं। यूपी के अलावा आप पंजबा, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में भी अपना नेटवर्क मजबूत करेगी। यहां पर पहले से ही आप का संगठन अच्छा है।

ऐसे कृत्यों से कार्यकर्ता हो रहे निराश

पार्टी में जारी कलह के प्रश्न के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग चिट्टी लिखकर जानबूझकर उसे लीक करते हैं। जिसके कारण कार्यकर्ताओं में निराशा है। बुधवार की बैठक में इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का फास्टिंग ग्लूकोज लेवल फ्00 से ऊपर चल रहा है। फिर भी वह काम कर रहे थें। उन्होंने कहा कि हो सकता है बुधवार को वह अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में न आएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तय करेगी कि कौन संयोजक होगा कौन नहीं।

मोदी पर भी साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में 9 महीने में भी सरकार कुछ नहीं कर सकती है। मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं और भाषण देते हैं। लेकिन इस भाषण से देश की जनता का पेट नहीं भरता। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल और अन्ना का मजाक बनाने वालों को सबक सिखाया है। भाजपा भारतीय जुमला पार्टी है। जुमले से लोगों को सावधान रहना चाहिए। पहले लव जिहाद फिर धर्मातरण को मुद्दा बनाया। बजट में भी आम आदमी और किसानों को निराश किया। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन होने के बाद पीडीपी नेता पाकिस्तान ओर आतंकवारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। ऐसे में पीडीपी नेताओं का असली चेहरा भारत की जनता के सामने आ गया है।

यहां परिवार ही पार्टी

यूपी में सपा की सरकार है। यहां मुलायम का परिवार ही पार्टी है। जबकि डॉ। लोहिया के लिए परिवार ही पार्टी थी। यूपी में गौरी कांड, बदायूं कांड, जैसे अपराध हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में पूर्व से पश्चिम तक गन्ना किसान परेशान हैं।