- गैंग की महिला साथी भनक लगते ही हो गई फरार

- पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल

Meerut: पल्लवपुरम थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 16 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 32 लाख रुपए है। तस्करों की एक महिला और दो पुरुष अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।

सीट उठाते ही उड़े होश

पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इंस्पेक्टर पल्लवपुरम द्वारा आरोपियों की स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई। जैसे ही पुलिस ने कार की सीट उठाई तो होश उड़ गए। सीट के पीछे आठ पैकेट बरामद हुए। जिनमें करीब 16 किलो गांजा था। पुलिस के अनुसार बाजार में गांजे की कीमत करीब 32 लाख आंकी जा रही है।

हरिद्वार भेजनी थी सप्लाई

तस्करों के गैंग का सरगना नीरज है। पुलिस के मुताबिक नीरज ने बताया कि यह गांजा उसे अलीगढ़ के बेगमबाग निवासी राहुल और नकुल ने दिया था। अलीगढ़ से गांजा लेकर उसे हरिद्वार जाना था और वहां की निवासी मालती नाम की महिला को देना था।

मिलते थे दस हजार

नीरज ने बताया कि वह गांजे को सप्लाई करने का काम करता है। उसे इसकी एवज में दस हजार रुपए प्रति चक्कर मिलते हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अब तक तीन बार अलीगढ़ से हरिद्वार गांजे की सप्लाई कर चुके हैं।

गिरफ्तार तस्कर

- नीरज कुमार पुत्र हरीश चन्द्र,

- सुनील राजपूत पुत्र राजबहादुर,

-राजीव गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र

-विशाल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश बताए।

सभी आरोपी अलीगढ जनपद के आस-पास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

-----