- दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लगाया मारपीट का अरोप

- पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत

DEHRADUN: ट्रांसजेंडर अजय पाल के साथ हुई मारपीट के बाद से किन्नर व ट्रांसजेंडर आमने-सामने हैं। दोनों गुटों के बीच विवाद थम नही रहा है। कुछ किन्नरों के ट्रांसजेंडरों के समर्थन में आने के कारण विवाद बढ़ गया है। रविवार को भी किन्नरों के दो गुट लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी में आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस चौकी में किया हंगामा

कुछ समय पूर्व किन्नरों ने ट्रांसजेंडर अजयपाल के साथ मारपीट कर की थी। जिसके बाद से किन्नर और ट्रांसजेंडरों आमने-सामने हैं। हाल ही में एक किन्नर ऋतु ने रजनी रावत गुट के कुछ किन्नरों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लक्ष्मण चौक चौकी में हंगामा किया था। किन्नर ऋतु की तहरीर के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोपित तीनों किन्नरों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। रविवार को एक बार फिर किन्नरों के दो गुट चौकी में आ धमके और हंगामा करने लगे। एक पक्ष का आरोप था कि रजनी रावत वाला गुट लगातार उन्हें परेशान कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। जबकि दूसरे गुट का आरोप था कि वह उनके इलाके में बधाई ले रहे हैं। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को शांत कराया।