- मृतक बच्चा मां के साथ एत्मादपुर में आया था मौसी की शादी में

- शादी में आए सभी लोगों के बारे में की जाएगी जानकारी

agra@inext.co.in

AGRA सैटरडे को किडनैपिंग के बाद बच्चे की हत्या कर बॉडी झाडि़यों फेंक दी गई थी। पुलिस को अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस सगे संबंधियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

वीडियोग्राफी से होगा खुलासा

पुलिस ने शादी में बनी वीडियोग्राफी को भी चैक किया है। अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब शादी में आए सभी लोगों की पहचान के लिए दोनों तरफ से दो-दो लोगों को अपने साथ बिठाकर वीडियोग्राफी को एक बार और चैक करेगी। साथी सीओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम काम कर रही है।

शादी में आया था मां के साथ

हाथरस के सादाबाद निवासी मनोज सोनी मर्चेट नेवी में हैं। मनोज रूस में पोस्टेड हैं। फ्राइडे को मनोज की ससुराल बरहन के आहरन में साली सीमा की शादी थी। पत्नी बेटे अन्नू उर्फ कान्हा (7 साल) को लेकर शादी में गई थी। शादी एत्मादपुर के विनायकभवन से होनी थी। पूरी फैमली फ्राइडे शाम को मैरिजहोम पहुंच गई थी।

बच्चे के गले पर हैं निशान

अन्नू रात साढे आठ बजे अचानक लापता हो गया। देर रात गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सैटरडे मॉर्निग अन्नू की बॉडी रेलवे ट्रैक से पांच सौ मीटर दूर पास झाडि़यों में मिली थी। बच्चे के गले पर चोट के निशान हैं। रात में बारिश हुई है। लेकिन अन्नू के शरीर के कपड़े सूखे थे। जिससे जाहिर हो रहा था कि रात में उसे किडनैप करने के बाद कहीं रखा गया है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। नाना ताराचंद ने बताया कि किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं हैं। पिता को भी जानकारी दे दी गई है।