- मंगल सिंह टोटो थाना एरिया स्थित बरियातू में छुपा हुआ था

-पुलिस की गोलियों से हुआ घायल

-घायल का एमजीएम हॉस्पिटल में चल रहा है ट्रीटमेंट

JAMSHEDPUR: वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट स्थित चाईबासा के टोंटो थाना एरिया में पुलिस और क्रिमिनल्स के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक क्रिमिनल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी अरेस्टिंग से कई मामलों का खुलासा हो सकेगा।

वर्ष ख्0क्फ् से था फरार

जानकारी के मुताबिक मोस्ट वांटेड मंगल सिंह लोबली पुराना क्रिमिनल है। उसके खिलाफ वर्ष ख्0क्फ् से वारंट निकला था। इसके बाद वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि मोस्ट वांटेड मंगल सिंह टोटो थाना एरिया स्थित बरियातू गांव में अपने साथियों के साथ छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही क्रिमिनल्स ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। मंगल सिंह भी फायरिंग करते हुए भागने लगा।

घायल पड़ा मिला मंगल

क्रिमिनल्स को फायरिंग करते देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। घटना फ्राइडे की रात करीब दो बजे की है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को कुछ पता नहीं चला कि क्रिमिनल्स कहां गए। इसके बाद पुलिस ने सैटरडे की मार्निग सर्च ऑपरेशन चलाया, तो घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मंगल सिंह घायल अवस्था में मिला। उसे गोली लगी है। इसके बाद तत्काल उसे चाईबासा सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद उसे एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया गया। चाईबासा पुलिस के एसआई शंकर यादव अन्य पुलिस बल के साथ उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे।

दोस्त ने फंसाया

उधर, मंगल सिंह ने बताया कि डकैती के मामले में पकड़े गए बबलू सोरेन ने उसका नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया और उसकी तलाश कर रही थी। इस वजह से वह भागकर अपने बहनोई सुखराम हांसदा के घर छुपा हुआ था। पुलिस को देखकर भागने लगा, तो पुलिस ने उसे गोली मार दी।