-सुभाषनगर के रौंधी गांव और बिथरी चैनपुर के वालीपुर में हुई मुठभेड़

-मुठभेड़ में सुभाषनगर थाने का एक कांस्टेबल भी घायल

<-सुभाषनगर के रौंधी गांव और बिथरी चैनपुर के वालीपुर में हुई मुठभेड़

-मुठभेड़ में सुभाषनगर थाने का एक कांस्टेबल भी घायल

BAREILLY: BAREILLY: बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए कई राउंड फायर किए तो पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। रौंधी सुभाषनगर में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी लगी है। सुभाषनगर और बिथरी चैनपुर एरिया में हुई मुठभेड़ में क्भ्-क्भ् हजार के दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।

कोठरी में छिपे थे बदमाश

सुभाषनगर एसएचओ कृष्ण मुरारी दोहरे को ट्यूजडे सुबह सूचना मिली कि रौंधी गांव के जंगल में अनिल कुमार के खेत में बनी कोठरी में कुछ बदमाश ठहरे हुए हैं जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद वह हमराह के साथ मौके पर पहुंचे और टार्च लगाकर देखा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब आधा दर्जन राउंड फायर किए, जवाब में पुलिस ने भी भ् राउंड फायर किए। जिसके बाद सभी बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने जब आसपास तलाशना शुरू किया तो बदमाश इकबाल निवासी करेली के एक खेत में घायल पड़ा मिला। उसके घुटने के पास गोली लगी थी जो पार हो गई थी। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। उसके पास से एक तमंचा और ब् जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

डेढ़ दर्जन से अधिक दर्ज हैं केस

इकबाल पेशेवर अपराधी है। वह वर्ष ख्0क्फ् से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ सुभाषनगर में ब् मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बरेली के अलग-अलग थानों के साथ ही रामपुर, पीलीभीत, बदायूं समेत कई जिलों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे हैं। उस पर क्भ् हजार का ईनाम घोषित था। जल्द ही उस पर ख्भ् हजार रुपए का ईनाम होने वाला था। वह अपना पता करेली बताता था लेकिन इकबाल नाम का कोई भी शख्स कभी करेली में नहीं रहा। मौजूदा समय में वह खुद को इकराम कहलवाता था। गलत पता होने के चलते उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि उन्होंने बरेली में दूसरा इनकाउंटर किया है। इससे पहले बिथरी चैनपुर में उन्होंने बदमाश सुमित पटेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

ख्-----------------

डकैती का वांटेड गिरफ्तार

वहीं बिथरी चैनपुर पुलिस ने ट्यूजडे सुबह झुमका कॉलोनी के पास वालीपुर में मुठभेड़ के दौरान डकैती में वांटेड क्भ् हजार के ईनामी बदमाश पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू करेली का रहने वाला है। उसने पुलिस पर फायरिंग की। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसने क्7 जनवरी को उगनपुर में कालीचरन के घर चोरी की थी और पदारथपुर में डॉक्टर हसन खां के घर में अपने साथियों के साथ डकैती डाली थी।

मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश पकड़े गए हैं। एक बदमाश को गोली लगी है और एक सिपाही भी घायल हुआ है।

रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी