- महिला अपराध में कार्रवाई करने में कई इंस्पेक्टर फेल

- डीआईजी की समीक्षा के बाद थानेदारों को कार्रवाई का खौफ

PATNA: शराब और महिला अपराध के खिलाफ चल रहे डीआईजी के विशेष अभियान में लापरवाही करने वाले थानेदारों पर गाज गिर सकती है। समीक्षा में कई थानों के इंस्पेक्टरों की कार्य प्रणाली बेहतर नहीं रही जिसके लिए चेतावनी दी गई है। डीआईजी ने कहा है कि चेतावनी के बाद भी कार्रवाई में पीछे रहे तो गाज गिरनी तय है।

- पहले ही दी थी चेतावनी

गोपालगंज में शराब कांड के बाद पटना डीआईजी शालिन ने थानेदारों को फरमान जारी कर अभियान चलाने का निर्देश दिया। वह साथ साथ अनुमंडल के हिसाब से समीक्षा भी कर रहे थे। समीक्षा में कई थानेदारों की क्लास भी लगाई गई। डीआईजी का साफ निर्देश था की नई उत्पाद नीति के अनुपालन कराने में किसी भी प्रकार की कोई मनमानी नहीं होनी चाहिए। इसमें लापरवाही मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

- महिला अपराध को लेकर चल रहा अभियान

छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना के साथ महिला अपराध को लेकर भी डीआईजी 7 अगस्त से अभियान चला रहे हैं। वह स्कूलों में जाकर छात्राओं के साथ संवाद कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षा का टिप्स भी दे रहे हैं। इसके साथ साथ संबंधित थानों की पुलिस को भी कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं।

- क्भ् दिनों में क्भ्0 पर कार्रवाई

महिला अपराध और छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में चल रहे अभियान में क्भ् दिन में क्भ्0 कार्रवाई की गई है। कई थानेदारों ने बेहतर काम किया लेकिन बहादुरपुर, मालसलामी, बुद्धाकॉलोनी, गांधी मैदान, फुलवारीशरीफ थाना के साथ अन्य कई थानों ने अश्लील गाना बजाने वालों और निरोधात्मक कार्रवाई करने में तेजी नहीं दिखाई है। डीआईजी कार्यालय के मुताबिक अश्लील गाना बजाने वालों के खिलाफ म्8 और छेड़खानी में म्0 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा ख्0 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

महिला अपराध को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही साथ उत्पाद कानून के अनुपालन को लेकर भी समीक्षा चल रही है। पुलिस इसमें लापरवाही करती है तो कार्रवाई की जाएगी। कई थानेदारों को चेतावनी दी गई है आदत में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

शालिन, डीआईजी पटना