- पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने वाली फैक्ट्री

- काफी संख्या में बरामद किए तमंचे और रिवाल्वर

- पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार

Meerut: आपको सुनने में कुछ अजीब सा लगेगा, लेकिन ये हकीकत है कि हथियार बनाने का काम अपना बकरा और बकरी बेचकर शुरू किया है। हथियार बनाने के लिए सामान लाने के लिए उसने अपने बकरा और बकरी बेची। जिसके बाद हथियार बनाने शुरू किया। मुंडाली के नगलामल में घर के अंदर हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। बड़ी संख्या में तैयार हथियार का जखीरा तथा उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए। फैक्ट्री के मालिक को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। माना जा रहा है कि इस फैक्ट्री से पूरे वेस्ट यूपी को हथियारों की सप्लाई दी जा रही थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर बाकी साथियों की तलाश करेगी।

मेरठ से हथियारों की सप्लाई

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि मुंडाली पुलिस की टीम नंगलामल में आकिल पुत्र अजीज के घर में छापा मारा। वहां घर के अदर तहखाने के अंदर हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक आकिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फैक्ट्री के अंदर बड़ी संख्या में बने हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी के मुताबिक हथियारों में फ्क्भ् बोर के तीन तमंचे, एक क्ख् बोर और एक रिवाल्वर फ्8 बोर, खोखे एवं जिंदा कारतूस तथा अ‌र्द्ध निर्मित तमंचे एवं उपकरण मिले हैं। थाने लाकर आकिल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह मांग के अनुसार ही तमंचे, रिवाल्वर बनाता था। उसके बाद ही बताए हुए स्थान पर हथियारों की सप्लाई दे देता था। उसके हथियार जोन के नौ जिलों में सप्लाई हो रहे थे।