लाइन शाह बाबा की मजार के पास पहुंची पुलिस ने लोगों से की पूछताछ पुलिस के मुताबिक मजार के पास उसे देखने वाली महिलाएं बोल नहीं पाती उनकी बात समझने के लिए मूक बधिर स्कूल के स्पेशलिस्ट का सहारा लेगी पुलिस allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद धूमनगंज एरिया की लापता जैनब की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। खोज में जुटी पुलिस को पता चला कि वह कुछ दिन पहले प्लेट फार्म एक पर स्थित लाइन शाह बाबा की मजार आई थी। सूचना पर ऐतबार करते हुए गुरुवार को एसपी सिटी सिद्धार्थ व सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र ने फोर्स के साथ मजार के पास पहुंचे। वहां गायब जैनब की तस्वीर दिखा कर लोगों से उसके बारे में पूछताछ किए। अफसरों का दावा है कि उन्हें वहां पर कई पाजिटिव क्लू मिले हैं। उसके बारे में पुलिस को जिन महिलाओं ने कुछ बताने की कोशिश की वे मूक बधिर थीं। कुछ महिलाओं ने लिख कर उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी है। अब पुलिस इन महिलाओं से बात करने के लिए मूक बधिर स्पेलिस्ट का सहारा लेगी। कुछ ने लिख करके बताया वर्ष 2016 में धूमनगंज क्षेत्र की गायब जैनब का पता लगा पाने में नाकाम पुलिस को हाल ही में हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट से मिली डांट के बाद शांत बैठी पुलिस जैनब की तलाश में सक्रिय हो गई। खोज में जुटे अधिकारियों को पता चला कि कुछ दिन पूर्व वह जैनब प्लेट फार्म नंबर एक पर स्थित लाइन शाह बाबा की मजार पर आई थी। उसके साथ एक लड़का भी था। खबर पाते ही एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइंस गुरुवार को मजार पहुंचे। मजार के आसपास रहने वाली महिलाओं व स्टेशन पर काम करने वाले लोगों को जैनब की फोटो दिखा कर उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मजार के पास रहने वाली कुछ महिलाओं ने फोटो देखते ही उसे पहचान लिया। वे इशारे से पुलिस को बताई कि वह मजार पर आई थी। कुछ मूक बधिर महिलाओं ने पुलिस को लिखकर उसके बारे में बताया कि वे एक लड़के साथ आयी थी। मूक बधिर महिलाओं की बात पुलिस ठीक से समझ नहीं पाई। लिहाजा अब पुलिस मूक बधिर स्कूल से स्पेलिस्ट की मदद लेने की तैयारी में है। जैनब नामक लड़की की तलाश की जा रही है। पता चला है कि कुछ लोगों ने उसे लाइन शाह बाबा की मजार पर देखा है। जो महिलाएं उसे वहां देखी हैं वे बोल नहीं पाती। इस लिए उनकी बात समझने के लिए अब स्पेस्लिस्ट की मदद ली जाएगी। श्रीश्चन्द्र, सीओ सिविल लाइंस
- # Sp City Siddhartha
- # Co Civil Lines Shreechandra
- # Jainab
- # Khan Of Line Shah Baba
- # Allahabad Police
- # Jainab Seeking
- # Police Investigate Missing Of A Kid
- # Allahabad News
- # Allahabad News Today
- # Allahabad News Live
- # Headlines
- # Allahabad Latest News Update
- # Allahabad News Paper Today
- # Allahabad News Live Today