KAUSHAMBI (29 May, JNN): पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह दंगा-नियंत्रण अभ्यास के दौरान आंसू गैस बम फटने से आर्मोरर झुलस गया। इस हादसे से पुलिस लाइंस में हड़कंप मच गया। अर्मोरर को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्मोरर का दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी होने पर पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया।

एक्सपायर था आंसू गैस का गोला

पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह दंगा नियंत्रण अभ्यास हो रहा था। आरआई विजय कुमार सिंह की देखरेख में वज्र वाहन से आंसू गैस का गोला दागा जा रहा था। इसी दौरान एक एक्सपायर घोषित आंसू गैस का गोला मिस हो गया। टीयर गन से फायर न होने के कारण आर्मोरर रामजतन सरोज उसको डिस्पोज करने लगा। इसी दौरान अचानक आंसू गैस का गोला दग गया, इससे रामजतन सरोज का दाहिना हाथ झुलस गया। इससे दंगा नियंत्रण अभ्यास कर रहे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। रामजतन सरोज को आरआई वाहन में लादकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में आर्मोरर को भर्ती कराकर आरआई ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सीओ लाइन पुणेंदु सिंह अस्पताल पहुंचे। आर्मोरर का हालचाल पूछने के बाद हादसे की जानकारी आरआई से ली। सीओ लाइन ने बताया कि आर्मोरर का इलाज चल रहा है, उसकी हालत में सुधार हो रहा है। आर्मोरर प्रशिक्षित था, इसलिए वह गंभीर रूप से नही झुलसा, यदि कोई अप्रशिक्षित जवान होता तो स्थिति ¨चताजनक हो सकती थी।