50 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

अजय कुमार श्रोतिया बने फुलपुर थाना के प्रभारी

शहर में लूट, छिनैती और बढ़ती चोरियों से नाराज एसएसपी ने सालों से एक ही थाने में जमे कई उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत 26 उप निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई। निरीक्षक अजय कुमार श्रोतिया को फूलपुर थाने की कमान सौंपी गई। 51 पुलिसकर्मियों के रातोंरात तबादले से महकमे में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि कुछ और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल संभव है। इसके बाद थानेदारों का नंबर आएगा। सूत्रों की मानें तो उनकी भी लिस्ट लगभग तैयार है।

पुलिस लाइंस से पहुंचे थाना

अजय कुमार श्रोतिया को पुलिस लाइन से फूलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई बच्चा लाल तिवारी को लंका थाना व श्रीराम को शिवपुर थाना, राकेश राय गौतम को थाना सिगरा, रविन्द्र सिंह को थाना लंका, विनोद कुमार त्रिपाठी को थाना भेलूपुर, राजेश सिंह लंका थाना, उमाकांत सिंह थाना भेलूपुर, घनश्याम मिश्र थाना लंका, त्रिभुवन राम भारती थाना कैंट, मो। उस्मान थाना भेलूपुर, राजेन्द्र मिश्र थाना भेलूपुर, चन्द्रमा राम शिवपुर, राजेश कुमार मौर्य थाना लंका, अमृत लाल थाना आदमपुर, सुबरन लाल यादव थाना आदमपुर, प्रकाश सिंह थाना लंका, सूर्यनाथ दूबे को थाना लंका, दुर्गा प्रसाद यादव थाना लंका, कृपाशंकर त्रिपाठी थाना दशाश्वमेध, भानू प्रताप मिश्र व लाल सिंह यादव, रविन्द्र नाथ यादव को थाना लंका, अनिरुद्ध यादव थाना सिगरा, शिवानन्द यादव को क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल, रामकीर्ति राम थाना कैंट, परमहंस यादव को थाना भेलूपुर में तैनाती दी गई है।

इस थाने से गए उस थाने

थाना कोतवाली से एसआई जगदीश प्रसाद, वरूण कश्यप व सौरभ पांडेय को थाना कैंट, धनंजय सिंह को कोतवाली से थाना भेलूपुर, सुभाष यादव को थाना कोतवाली से भेलूपुर, राजेश सिंह को थाना रामनगर से थाना भेलूपुर, रविन्द्र नाथ दूबे थाना रामनगर से थाना कैंट, सुरेश प्रताप सिंह, अजय कुमार, अजय यादव व अजय दूबे थाना मण्डुवाडीह से थाना लंका, शनि कुमार निषाद, विनायक सिंह, सत्येन्द्र राय थाना सारनाथ से थाना भेलूपुर, सूर्य कुमार सिंह , इंदल प्रसाद त्रिपाठी व मनीष सिंह थाना मिर्जामुराद से थाना लंका, दिनेश मौर्या, अमरनाथ को थाना कपसेठी से थाना लंका, वेदप्रकाश यादव को थाना कपसेठी से थाना भेलूपुर, आलोक कुमार सिंह व नागेंद्र गौड़ को थाना कपसेठी से थाना कैंट और एसआई मनोज कुमार को पुलिस लाइन से भेलूपुर थाने में तैनाती दी गई है।