- सैटर्डे को दफ्तर में नहीं मिले पुलिस अफसर

- सुबह से दोपहर तक इंतजार में बैठे रहे फरियादी

GORAKHPUR: सैटर्डे को एसएसपी आफिस में अफसरों के इंतजार में फरियादी घंटों बैठे रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार करने के बाद पता लगा कि साहेबान आज नहीं मिल पाएंगे, क्योंकि सभी लोग थानों पर आयोजित समाधान दिवस में शामिल होने गए हैं। फरियाद सुनाने के लिए मंडे को आना पड़ेगा। जाड़े की बारिश में भीगकर पुलिस दफ्तर पहुंचे लोग निराश होकर लौट गए। एसएसपी ने कहा कि समाधान दिवस होने से सैटर्डे को सभी अफसर थानों पर समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे।

अब तो टूट रही उम्मीद, कहां सुनाएं फरियाद

पुलिस दफ्तर में फरियादियों का तांता लगा था। उनकी बात सुनकर ऐसा लगा कि थानों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसलिए अफसरों पर भरोसा करके गोरखपुर आते हैं। अफसरों के न मिलने से निराश होकर लौटना पड़ता है।

फरियादी एक :

राजघाट एरिया के साहबगंज निवासी नागेंद्र सहाय दो दिन से एसएसपी से मिलने की कोशिश में लगे हैं। सैटर्डे मार्निग साढ़े क्0 बजे वह पहुंच गए थे। बताया कि ख्7 दिसंबर को व्हीकल चेकिंग के दौरान एक सिपाही ने उनको पीट दिया था। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह एसएसपी से मिलना चाहते हैं।

फरियादी दो:

सहजनवां एरिया के खरैला निवासी बबलू की पत्‍‌नी मंजू के एकाउंट से जालसाज ने क्क् हजार निकाल लिया। फ्0 दिसंबर को वह रुपए निकालने गए थे। तभी जालसाज ने उनके साथ गड़बड़ी की। इसकी शिकायत लेकर वह सुबह क्0 बजे ही एसएसपी से मिलने पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि सहजनवां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

फरियादी तीन:

राजघाट एरिया के निजामपुर मोहल्ले की नाजनीज ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग है। वह अपनी शिकायत लेकर एसएसपी से मिलने गई। उनके साथ तीन चार अन्य लोग भी आए थे। लोगों ने बताया कि सुबह क्0 बजे परेशान हाल घूम रहे हैं।

फरियादी चार:

कैंट एरिया के कूड़ाघाट निवासी सुधीर कुमार के खिलाफ किसी ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। सुधीर का कहना है कि फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे की विवेचना में नाम निकालने के लिए ख्0 हजार मांगा जा रहा है। इसलिए वह शिकायत लेकर दौड़ रहे हैं। थाने पर जाएंगे तो पुलिस परेशान करेगी।

फरियादी पांच:

बेलीपार एरिया के ककराखोर की रहने वाली महिला काफी परेशान नजर आई। ख्0 दिसंबर को उसकी बेटी के साथ कुछ मनबढ़ों ने गलत हरकत की। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह काफी दिनों से कार्रवाई के लिए दौड़ रही है। इसलिए नये कप्तान से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाना चाहती है।

इन लोगों को भी था साहेबान का इंतजार

राजघाट एरिया के तुर्कमानपुर की रोली, शाहपुर एरिया के धर्मपुर निवासी मनीष श्रीवास्तव, कैंपियगरंज एरिया के गुलरिहा निवासी रामललित सहित कई लोग भटकते नजर आए। इनमें ज्यादातर लोगों की शिकायतें पुलिसवालों के खिलाफ थी। ऐसे में वह अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस पर नहीं जा सकते थे।

समाधान दिवस पर थाने जाएं फरियादी, जरूर मिलेगा न्याय

फरियादियों की समस्या के संबंध में एसएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि सभी लोगों को थाने जाना चाहिए। समाधान दिवस पर सभी अफसर मौजूद रहते हैं। ऐसे में समस्याओं के समाधान का तुरंत निर्देश दिया जाता है। कई मामलों को मौके पर सुलझा दिया जाता है। समाधान दिवस, तहसील दिवस पर अफसर अपने दफ्तर में नहीं मिल सकेंगे। इसलिए लोगों को चाहिए कि समाधान दिवस का ख्याल रखे।