ALLAHABAD: हाईकोर्ट ने एसपी सिटी को तलब कर लिया तो खुल्दाबाद इलाके से अपहृत हुई धूमनगंज की किशोरी के मामले में पुलिस सक्रिय हो उठी। शनिवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि अभियुक्तों के घर ताला लटका मिला। इसके बाद आरोपियों के कई करीबियों को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर किशोरी व अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

आचार संहिता के बाद भी जलनिगम के 200 कर्मचारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश जल निगम षष्टम निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा द्वारा करीब 200 फील्ड कर्मचारियों का अचानक स्थानांतरण कर दिया गया। आचार संहिता लागू होने के बाद भी अधिकारी द्वारा किए गए स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने सवाल उठाया है। उत्तर प्रदेश जलनिगम कर्मचारी संगठन की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष नंद जी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण पांडेय के साथ भुनेश्वर यादव श्रद्धानंद बाजपेयी, रमापति पांडेय, जयकिशन सिंह, दयाराम, राम संजीवन शुक्ला, रामेश्वर वर्मा, वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।