- माहे रमजान और सावन के चक्कर में पुलिस वालों की छुट्टियों पर लगी रोक

- अब सीधे कप्तान की परमिशन से ही मिलेगी छुट्टी

ALLAHABAD: अगर आप पुलिस वाले हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। अगले एक महीने तक आपको छुट्टी नहीं मिलने वाली है। अगर छुट्टी चाहिए तो कुछ खास इंतजाम करना होगा। वह भी परमिशन सीधे कप्तान देंगे। जी हां, माहे रमजान और सावन के चलते यह निर्णय लिया गया है। वैसे अगर किसी को इमरजेंसी है तो उसके लिए ज्यादा प्राब्लम नहीं होने वाली है। लेकिन पुलिस ऑफिसर इसलिए ज्यादा परेशान हैं क्योंकि बार्डर लाइन का मामला फंसने के बाद यहां अचानक से फोर्स की भारी कमी हो जाएगी।

पुलिस लाइंस से लेकर थानेदार तक

पुलिस विभाग में छुट्टी के लिए बहुत ज्यादा प्राब्लम नहीं होती। लेकिन हमेशा ही कोई ना कोई त्योहार और फंक्शन में उनकी छुट्टियों पर बैन लग जाता है। सामान्य दिनों में थाने में पोस्टिंग वालों के लिए थानेदार और पुलिस लाइंस से जुड़े होने वालों के लिए आरआई छुट्टी देते हैं। लेकिन अब कहानी बदल गई है। बीमारी और दूसरा कोई ठोस रीजन होने पर थानेदार से लेकर सीओ तक अब कप्तान के लिए रिफर कर रहे हैं। यही हाल पुलिस लाइंस मे आरआई का है। यहां पर छुट्टी के लिए फाइल सिर्फ आगे बढ़ाई जा रही है जबकि कल तक यहीं से सीधे काम हो जाता था।

बड़ी मुश्किल है डगर

दरअसल रमजान और सावन में पुलिस फोर्स की गश्ती बढ़ जाती है। क्राइम की बात छोडि़ए ट्रैफिक कंट्रोल करना एक चैलेंज बन जाता है। सावन में कांवरिया निकलते हैं। कई बार एक्सीडेंट के बाद बवाल हुआ है। कुछ इतना ही सेंसटिव रमजान भी होता है। ऐसे में पुलिस फोर्स की एक्टीविटी बढ़ जाती है। इलाहाबाद की बात करें तो शास्त्री पुल से लेकर संगम तक एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स ड्यूटी पर लगाई जाती है। कुछ हाल रमजान के कारण प्रमुख मस्जिदों पर फोर्स लगानी पड़ती है। यही कारण है कि पुलिस फोर्स की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

यहां होगा रूट डाइवर्ट

कांवरियों की सिक्योरिटी को देखते हुए आज से शहर में नो एंट्री लागू हो गया है। यह नियम सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर रात दस बजे तक लागू रहेगा। कुछ जगहों पर रूट को वन वे किया गया है ताकि कांवरियों को कोई प्राब्लम न हो।

-इलाहाबाद से वाराणसी जाने वाले मार्ग को वन किया गया है। इलाहाबाद से हण्डिया के मध्यम उत्तर पटरी पर कांवरियों को जाने के लिए एवं दक्षिणी पटरी पर छोटे वाहनों के आवागमन की व्यवस्था की गई है

-कानपुर से वाराणसी की तरफ जाने वाले हैवी व्हीकल्स कौशांबी से सहसों, बाइपास से फूलपुर, मुंगराबादशाहपुर जौनपुर होते हुए वाराणसी जाएंगे

-रीवां एवं मिर्जापुर की तरफ से आने वाले हैवी व्हीकल्स जो लखनऊ एवं जौनपुर जाएंगे वह रात क्0 बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक जीटी जवाहर, लोकसेवा आयोग, फाफामऊ होकर निकलेंगे

-रीवां एवं इलाहाबाद से वाराणसी जाने वाले हैवी व्हीकल्स रामपुर चौराहा से मिर्जापुर होकर वाराणसी जाएंगे

-लखनऊ रोड से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन ट्रक वाहन ट्रक फूलपुर मुंगराबादशाहपुर होते हुए वाराणसी जाएंगे