सुनवाई के बाद शाम को वोहरा की रिमांड हुई मंजूर

पुलिस ने बनाई सवालों की लिस्ट, आज से शुरु होगी पूछताछ

आगरा। पुलिस को सट्टा किंग श्याम वोहरा की आठ दिन की रिमांड मिल गई है।

ली है। आज वोहरा पुलिस के घेरे में आएगा। पुलिस पहले से बड़े सवाल तैयार कर रखे हैं जिनके जबाव वोहरा को देने हैं। इन सवालों के जबाव से कोई बड़ा नाम सामने आ सकता है।

पहली बार मिली बड़ी रिमांड

पुलिस ने गुरुवार को श्याम वोहरा की रिमांड लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। शुक्रवार को प्रार्थनापत्र पर सुनवाई हुई। शाम को करीब पांच बजे कोर्ट ने वोहरा की रिमांड को मंजूरी दे दी। पुलिस ने दस दिन की रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मिली है। माना जा रहा है कि आगरा में इतनी बड़ी रिमांड पहली बार किसी मामले में मिली है।

पुलिस ने तैयार की सवालों की लिस्ट

पुलिस ने अब तक की पूछताछ में 26 सटोरियों के नाम प्रकाश में आए जिसमें 17 आगरा के व 9 बाहर के हैं। पुलिस के सवालों में प्रकाश में आए सभी लोग शामिल हैं। सट्टे के काले कारोबार के तार शुरु से अंत तक कहां-कहां जुड़े हैं पुलिस इसको उजागर करेगी। इसके अलावा वोहरा की अब तक की प्रोपर्टी के बाद और कितनी प्रोपर्टी जो सट्टे के रुपयों से ली है की जानकारी करेगी।

बाहर से कर रहे लोग काम

वोहरा पर कार्रवाई से शहर के सटोरिए अलर्ट हो गए हैं। कोई सट्टे की चर्चा करता भी नहीं दिख रहा। चूंकि सटोरी वन डे में भी बड़ा दाव लगाते हैं। सटोरी छिप पर सट्टा लगा रहे हैं। लेकिन भूमिगत होकर। सभी ने अपने ठिकाने बदल दिए हैं। सम्भावित स्थान पर पुलिस ने जांच की तो कोई नहीं मिला। कई लोगों ने शहर भी छोड़ दिया। लोग शहर से बाहर से ही काम कर रहे हैं। सारा काम मोबाइल से चल रहा है।

पुलिस ने बैठाया पहरा

इस बार पुलिस फुल एक्शन में दिखाई दे रही है। सट्टों के अड्डों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। सट्टों के अड्डों पर पुलिस सिविल ड्रेस में नजर रखे हुए हैं चूंकि सटोरियों में बर्दी का खौफ बैठा हुआ है। सिविल में पुलिस सट्टे कारोबार से जुड़े लोगों से बात कर रही है। लेकिन अभी कारोबार से जुड़ी बात निकल कर नहीं आई हैं। वोहरा की गिरफ्तारी से सभी दहशत में हैं।

अब पुलिस सट्टे को करेगी शूट

वोहरा को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस कड़ाई से पूछताछ करेगी। वोहरा के सहारे हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगी जिनके नाम एफआईआर में खोले गए हैं। इसके लिए टीम बना दी गई है। 9 लोग सिटी से बाहर के हैं। उनके लिए भी पुलिस टीम तैयारी कर रही है।

कई घरों को किया बर्बाद

एसएसपी अमित पाठक के कड़े निर्देश हैं कि सट्टे से जुड़े किसी भी आरोपी को न छोड़ा जाए। सट्टे के कारोबार ने हजारों लोगों के जीवन को खत्म कर दिया। लोगों के घर के बर्तन तक बिक गए। कई लोग आज भी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। लेकिन सट्टा कराने वाले दूसरों को बर्बाद कर फल-फूल रहे हैं। इस बार पुलिस वोहरा के सहारे पुलिस सट्टा कारोबार का एनकाउंटर करने के फूल मूड़ में है।