फालोअप

- बनारस पागलखाने में डॉक्टर ने उसे नहीं किया एडमिट

-नैनी पुल के पिलर पर चढ़कर किया था पागल ने हंगामा

ALLAHABAD: नैनी यमुना पुल के पिलर पर चढ़कर सलमान खान बने युवक ने अब पुलिस को परेशान कर दिया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर प्रशासनिक ऑफिसर ने उसे बनारस पागलखाने में ट्रीटमेंट के लिए भेजा। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे एडमिट नहीं किया। उसे लेकर बनारस गई कीडगंज पुलिस बैरंग लौट आ आई। एक बार फिर उसे स्वरूपरानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अब पुलिस हैरान परेशान है कि इस युवक के साथ क्या किया जाए। अगर उसे छोड़ दिया जाए तो कहीं फिर वह कोई नया ड्रामा न शुरू कर दे।

पहले दिन से परेशान

मंगलवार को हाथरस का रहने वाला राजकुमार नामक युवक नैनी पुल पर घूमने पहुंचा था। उसके बाद वह अचानक से पुल के पिलर के टॉप पर चढ़ गया। सलमान खान की स्टाइल में अपनी शर्ट उतार कर डंबल्स दिखाने लगा। डांस करने लगा। उसको देखने के चक्कर में नैनी पुल पर जाम लग गया। पुलिस को मॉब कंट्रोल करने के लिए लाठी चार्ज तक करना पड़ गया था।

कहां होगा ट्रीटमेंट

सलमान खान बना युवक देर शाम को पुल से नीचे उतरा। पुलिस उसके ट्रीटमेंट के लिए उसे स्वरूपरानी हॉस्पिटल ले गई। वहां पर इलाज के बाद डॉक्टर ने बनारस मेंटल हॉस्पिटल के लिए रिफर करने की बात कही। इसके लिए मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि राज कुमार को बनारस मेंटल हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए। सैटरडे को कीडगंज पुलिस राज कुमार को लेकर बनारस मेंटल हॉस्पिटल गई। लेकिन वहां पर राज कुमार की स्थिति देखकर डॉक्टर ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करने से इंकार कर दिया। फिर पुलिस उसे वापस लेकर एसआरएन आ गई। अब उसका ट्रीटमेंट कैसे होगा यह चैलेंज बना हुआ है।