जसप्रीत के पति ने किसी महिला से अवैध संबंध के चलते सुपारी देकर कराई हत्या,

सिरौली के मोरपाल की अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या, दोनों हत्याओं के आरोपी गिरफ्तार

>BAREILLY: बरेली पुलिस सैटरडे को भोजीपुरा में गुरुप्रीत और सिरौली में मोरपाल के मर्डर का खुलासा कर देगी। पुलिस ने दोनों मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच के अनुसार दोनों मर्डर अवैध संबंधों के चलते ही हुए हैं। हालांकि पुलिस अभी दोनों मामलों में कुछ भी बताने से बच रही है।

22 को हुई गुरुप्रीत हुई थी हत्या

बता दें कि 22 नवंबर को गुरुप्रीत को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुप्रीत के पति जसप्रीत ने बदमाशों द्वारा घेर कर गोली चलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में जसप्रीत भी हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था। पुलिस को जसप्रीत पर शुरुआत में शक हो गया था लेकिन घायल होने के चलते पूछताछ नहीं कर सकी थी। एक बार फिर से हॉस्पिटल से वापस जाने के बाद जसप्रीत ने अपने ऊपर गोली मारने के हमले की कहानी बताई थी। जिसके बाद से पुलिस को शक हो गया था। पुलिस ने काल डिटेल व अन्य जांच से पति समेत 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार गुरुप्रीत की पति जसप्रीत ने ही अवैध संबंधों के चलते हत्या की। उसने हत्या करने के लिए बदमाशों को सुपारी दी थी। वहीं 17 नवंबर में ही सिरौली के हरदासपुर में प्रधान प्रत्याशी मोरपाल की नल के हत्थे से वार कर हत्या की गई थी। गुस्साए परिजनों ने जाम भी लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में भी 4 लोगों को पकड़ा है। मोरपाल की हत्या भी अवैध संबंधों के चलते की गई है।

भोजीपुरा और सिरौली के मर्डर के आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सैटरडे को दोनों केस का खुलासा कर दिया जाएगा।

बृजेश श्रीवास्तव, एसपी रुरल बरेली