आगरा। थाना सदर क्षेत्र में एक सिपाही ने लड़की का जीना दुश्वार कर दिया था। लड़की के न चाहते हुए भी सिपाही उसका पीछा करना नहीं छोड़ रहा था। इतना ही नहीं सिपाही ने लड़की को मोबाइल देने की जिद की। इस बात की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सिपाही ने उनके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान बस्ती के लोग एकजुट हो गए। सिपाही को घेर लिया। उस दौरान सिपाही के परिजनों को बुलवा लिया। मामला थाने तक नहीं पहुंचा। सिपाही के परिजनों ने आश्वासन दिया कि वह यह मकान खाली कर देंगे इसी के बाद बस्ती के लोग शांत हुए।

एसिड से जलाने की दी धमकी

इधर शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बीए की छात्रा का शोहदे ने जीन दुश्वार कर दिया। वह करीब एक माह से उसके पीछे पड़ा था। छात्रा अपने कॉलेज जा रही थी उस दौरान शोहदे ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह उसे दो तीन दिन पूर्व मोबाइल देने की जिद कर चुका है। इस पर छात्रा ने परिजनों को बता दिया था। बुधवार को परिजन उसके पीछे चल दिए थे। रुई की मंडी पर परिजनों ने शोहदे को पकड़ लिया। उस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी आ गए। लोगों ने उसे सड़क पर ही सबक सिखा दिया। युवा वाहिनी के अनंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को शाहगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।