- आधुनिक सुविधाओं ने लैस है यह पार्क

- मंगलवार से आम जनता के लिए खोला गया पार्क

LUCKNOW: छोटे लोहिया अमर रहें.सिर पर समाजवादी पार्टी की टोपी और मुंह से लगातार तेज निकलते नारे। यह जोश था समाजवादियों का। जनेश्वर मिश्र पार्क के लोकार्पण के मौके पर सपाइयों में जबरदस्त जोश दिखा। फ्7म् एकड़ क्षेत्र में बना यह भव्य पार्क पब्लिक के लिए मंगलवार से खुल गया। करीब फ्00 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश सरकार के सबसे खूबसूरत और विशाल पार्क के इस सपने को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अंजाम दिया है। शुरुआत में यहां भ्0 एकड़ का ही नजारा मिलेगा।

दो भव्य पंडाल लगाए गए

बारिश को देखते हुए यहां दो वाटर पू्रफ पंडाल लगाए गए। इनमें से एक में भोजन का प्रबंध था तो दूसरे पंडाल में मुख्यमंत्री ने पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान लगभग क्0 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम बलिया के ठेठ अंदाज में किया जा गया। उनको यहां पुड़ा, बुंदिया और आलू के साथ लिट्टी- चोखा का स्वाद चखा।

यह हैं खासियतें

कुल क्षेत्रफल- फ्7म् एकड़

झील- ब्0 एकड़

गार्डेन- 7 रोज, इंग्लिश, बोगेन बेलिया, मुगल, टोफिरी, फ्रेंच, बम्बू गार्डेन

शेल्टर- ख्भ्

खासियत क्- पार्क में मुगल गार्डेन जैसे फूलों के सात बगीचे और क्रिकेट फुटबॉल व बास्केटबॉल के स्टेडियम होंगे।

खासियत ख्- दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट के बीच फुटपाथ और साइकिल ट्रैक होगा। जिसके लिए साइकिल मिलेगी भी।

खासियत फ्- करीब फ्7म् एकड़ में फैले इस पार्क का मुख्य आकर्षण यहां की हरियाली और ब्0 एकड़ में बनने वाली झील होगी। इसमें वेनिस की गंडोला बोट होगी। यह बोट ख्0 फीट लम्बी और क्0 फीट चौड़ी है। इसमें छह लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह नाव बैटरी से चलेगी।

खासियत ब्- शहर में सबसे ऊंची प्रतिमा जनेश्वर मिश्र की होगी। यहां क्भ् फीट ऊंचे पैडस्टल पर ख्भ् फीट की जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा बनाई जाएगी। आस्ट्रेलियन मूर्तिकार के जरिए इसे बनाया जाएगा। यह अपने आप में अनोखी प्रतिमा होगी।

खासियत भ्- यहां इतना ऊंचा फाउंटन बनाया जाएगा जो कि एक किलोमीटर दूर से ही दिखाई देगा। यह करीब क्ख्0 फीट ऊंचा होगा। इसमें म्यूजिकल सिस्टम भी रहेगा।