LUCKNOW: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बुधवार देररात पीजीआई में एडमिट कराया गया।

प्रोस्टेट की है शिकायत

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लंबे समय से प्रोस्टेट की बीमारी से ग्रसित हैं। उनका इलाज पीजीआई में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ। राकेश कपूर कर रहे हैं। बुधवार देररात अचानक उनकी हालत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिट कराया गया। देर रात खबर लिखे जाने तक डॉ। कपूर और उनकी टीम मुलायम सिंह यादव के चेकअप में जुटी हुई थी।