allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: राजनीति से लोगों का मोह भंग हो गया है। शायद शहरियों का नगर निगम चुनाव में वोटिंग के लिए नही निकलने का सबसे बड़ा कारण यही है। लोगों का कहना है कि राजनीति अब गंदी हो चुकी है और जनता सब जानती है। जब दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने जनता जनार्दन से इस बारे में राय लेनी चाही तो सबका जवाब ऐसा ही था। लोगों का कहना था कि जो वादे किए जाते हैं वह पूरे नही होते और इससे जनता को वोट देने के बाद दुख होता है। लगता है शहरी लोग चुनाव और नेताओं द्वारा बार-बार छले जाने से तंग आ चुके हैं। फायदा नेता को होता है और परेशान आम जनता होती है। जफर अहमद राजनीति और राजनेताओं से लोगों का मोह भंग हो गया है। यही कारण है कि मतदान वाले दिन लोग अपने घर से निकलकर बूथ तक नही पहुंचे। प्रमोद शुक्ला नगर निगम की कार्यशैली लोगों को पसंद नही आती है। इसलिए लोगों को वोटिंग में अधिक रुचि नही रह गई है। हालांकि यह गलत है और लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। ओमप्रकाश मौर्य इतना गंदा खेल राजनीतिज्ञ खेलते हैं कि जनता दुखी है। चुनाव में वोट के लिए हाथ जोड़ते हैं और बाद में जीतने के बाद काम करने से मना किया जाता है। इससे जनता को कष्ट होता है। विवेक गोंड मेरी समझ में लोगों का वोटिंग के प्रति रुझान कम हो गया है। चुनाव में तरह-तरह के वादे किए जाते हैं और जनता जानती है कि भविष्य में कुछ होने वाला नही है। इसके अलावा बहुत से लेागों का वोटर लिस्ट से गायब था। नीरा त्रिपाठी