भोपाल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज  कुछ जगहाें पर सुबह 7 बजे और कुछ जगहों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। यहां के नक्सल प्रभावित तीन मतदान केंद्रों परसवाड़ा, लॉजी और बैहर में मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई है और यह शाम  तीन बजे समाप्त होगी। वहीं शेष 227 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। राज्य के 65,367 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट से मतदान हो रहा है। यहां चुनाव मैदान में 2,899 उम्मीदवार हैं। इनमें पुरूष प्रत्याशी 2,644, महिला प्रत्याशी 250 और अन्य प्रत्याशी पांच उतरे हैं। वहीं यहां पर कुल 5,04,33079 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2,63,1300 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 2,41,30,390 है, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,389 है।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

बता दें कि यहां मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा कड़ी टक्करर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी भी मैदान में हैं। 2,907 उम्मीदवारों में से बीजेपी ने सभी 230 सीटों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस शरद यादव के नेतृत्व वाले लोकतंत्रिक जनता दल के लिए टिकमगढ़ जिले की एक सीट जाटारा को छोड़कर 229 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं बीएसपी 227 और एसपी 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 1,102 स्वतंत्र उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने लगाई एग्जिट पोल पर राेक, जानें कब से कब तक रहेगा बैन

National News inextlive from India News Desk