फूलपुर लोकसभा उप चुनाव के लिए सुबह सात बजे से डाले जाएंगे वोट

22 प्रत्याशी मैदान में, सुबह सात बजे से होगी वोटिंग

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, रहेगी प्रेक्षकों की नजर

ALLAHABAD: इंतजार की घडि़यां खत्म हो गई। फूलपुर उपचुनाव का मतदान रविवार को होगा। 19 लाख से अधिक मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। मैदान में कुल 22 प्रत्याशी हैं। 14 मार्च को मतगणना होनी है। चुनाव के दौरान कोई गड़बडी न हो, इसके लिए तमाम आलाधिकारी व प्रेक्षक भ्रमण पर रहेंगे। प्रशासन ने जनता की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

इन नंबरों पर करिए डायल

चुनाव संबंधी किसी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 18001805332 पर काल की जा सकती है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने 0532-2640011, 0532-2640013, 0532-2640014, 0532-2640015, 0532-2640016, 0532-2640017, 0532-2640018, 0532-2640019, 0532-2640022 कंट्रोल नंबर जारी किए हैं। इलाहाबाद पश्चिमी, उत्तरी एवं फूलपुर के अमित सैनी का कान्टेक्ट नंबर 6391760510 है। फाफामऊ, सोरांव की प्रेक्षक चंचल यादव का नंबर 6390299680 है। व्यय प्रेक्षक समीर टेकरीवाल का मो0 नं0 6391760516 है। वहीं रघुनाथ रेड्डी के मोबाइल नंबर 9989093764 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

एक नजर में फूलपुर चुनाव

कुल मतदाता- 19.63 लाख

कुल प्रत्याशी- 22

कुल बूथ- 2155

लगाई गई बैलेट यूनिट- 4310

सेक्टर मजिस्ट्रेट- 152

वीडियोग्राफी वाले बूथ- 127

वोटर कार्ड के विकल्प

ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त बैंक पासबुक, डाकघर पासबुक, वोटर कार्ड, निर्वाचन आयोग की वोटरपर्ची, पेन कार्ड, आधार, मनरेगा जाब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, शस्त्र लाइसेंस, सार्वजनिक कंपनियों के जारी पहचान पत्र।

सात सेकंड तक दिखेगी पर्ची

आपका वोट सही पड़ा है या नहीं, इसकी तस्दीक के लिए फूलपुर के सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन पहली बार लगाई गई है। इस मशीन में सात सेकंड तक वोटर अपनी पर्ची देख सकता है। प्रत्येक बूथ पर दो बैलेट यूनिट के साथ एक वीवीपैट लगाई जा रही है। संवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ अ‌र्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है।

ये हैं चुनावी मैदान में

प्रत्याश्ी पार्टी चिंह

कौशलेंद्र सिंह भाजपा कमल

नागेंद्र सिंह पटेल सपा साइकिल

मनीष मिश्रा कांग्रेस हाथ

कन्हैया लाल बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई

कमला प्रसाद अंबेडकर युग पार्टी डबल रोटी

गणेशजी त्रिपाठी राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी गैस का चूल्हा

डीडी गुप्ता डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी प्रेशर कुकर

रईस अहमद खान परिवर्तन समाज पार्टी आटोरिक्शा

रमेश कुमार संयुक्त समाजवादी पार्टी ट्रैक्टर चलाता किसान

वरुण देव पाल प्रगतिशील समाज पार्टी हेलमेट

शमशेर बहादुर पटेल भारतीय कामगार पार्टी कप प्लेट

सुधा पटेल भारतीय संगम पार्टी बल्ला

सुरेश चंद्र उपाध्याय भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक डीजल पंप

निर्दलीय

अतीक अहमद- टेलीविजन

अशोक कुमार- बैटरी टार्च

डॉ। नीरज- गैस सिलेंडर

डॉ। रमेश प्रकाश वर्मा- बाल्टी

राजेन्द्र प्रसाद्र- ट्रक

राजेश यादव- टेलीफोन,

राम मनोहर सिंह- छडी

सर्वेश- एअरकंडीश्नर

हसन एखलाक उर्फ रिजवान नीवा- गिलास