- रविवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची मतदान केंद्रों पर

- दिन भर हुआ ईवीएम किट का वितरण, कई जगह दिखा मेले सा नजारा

VARANASI: बनारस के नये सांसद का भाग्य सोमवार को हजारों ईवीएम में लाखों वोट के रूप में कैद हो जाएगा। इस चुनावी जंग को सकुशल पूरा कराने के लिए रविवार को तपती दोपहरी में हजारों अधिकारी और कर्मचारी पोलिंग पार्टियों के रूप में तैयार हुए और दोपहर से शाम के बीच पोलिंग स्टेशन पर डेरा डाल दिया। डीएम प्रांजल यादव ने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशंस पर पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने की सूचना मिल गयी है। सुबह भ् बजे ये पार्टियां पूरी तैयारी के साथ मॉकपोल कराते हुए सात बजे से वेटिंग कराने में जुट जाएंगी।

दिन भर होती रही विदाई

पोलिंग पार्टियों को ईवीएम किट बांटने और गाडि़यों से उन्हें पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना कराने को रविवार को कई जगह दिन भर माथापच्ची हुई। अलग-अलग विधानसभा के पोलिंग पार्टियों के लिए अलग-अलग जगह इंतजाम था। पुलिस लाइन, सांस्कृतिक संकुल, क्रिश्चियन प्राइमरी स्कूल, कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज और यूपी कॉलेज से पोलिंग पार्टियों के किट वितरण और रवानगी की व्यवस्था की गयी थी। सुबह से दोपहर तक यहां ड्यूटी के अनुसार पीठासीन अधिकारी और उनके सहयोगी ईवीएम और किट की अन्य सामग्री लेकर अपने-अपने बूथ की ओर जाने नजर आए। इन सभी जगहों पर मेला सा नजारा था।

क्क् हजार से ज्यादा की ड्यूटी

वोट कराने के लिए इस बार पीठासीन अधिकारी और सहायक के रूप में क्क्,म्भ्क् कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। यदि इनमें से कोई बीमार पड़ जाए या फिर किसी के साथ कोई इमरजेंसी हो जाए तो फ्,क्77 कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के लिए मौजूद हैं। ड्यूटी वालों ने रविवार की शाम पोलिंग स्टेशन पहुंच मोर्चा थाम लिया है। शाम में काफी पोलिंग पार्टियां अपने बूथ की तलाश में शहर में भटकती भी नजर आई।

ये भी जान लीजिये आप

- ख्7.7भ् लाख मतदाता बनारस में करेंगे मताधिकार का प्रयोग

- क्7.म्भ् लाख मतदाता वाराणसी संसदीय सीट के लिए वोट करेंगे।

- क्0.क्0 लाख वोटर्स चंदौली व मछलीशहर आंशिक के लिए वोट करेंगे।

- ख्भ्97 टोटल बूथ बनाए गये हैं वाराणसी डिस्ट्रिक्ट में।

- क्म्ब्7 बूथ हैं वाराणसी संसदीय के लिए।

- म्ख्7 बूथ हैं चंदौली आंशिक सीट के लिए।

- फ्ख्फ् बूथ बनाये गये हैं मछलीशहर आंशिक के लिए।

- फ् यूनिट ईवीएम का इस्तेमाल होगा वाराणसी के बूथों पर

- ख् यूनिट ईवीएम यूज होगी चंदौली के बूथों पर

- क् यूनिट ईवीएम लगाई गयी है मछलीशहर के बूथों पर।

- क्क्म्भ्क् कर्मचारी सभी बूथों पर करेंगे पीठासीन अधिकारी सहायक की ड्यूटी।

- फ्क्77 कर्मचारी रखे गये हैं रिजर्व ड्यूटी के लिए।