दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की डिबेट में पब्लिक की बेबाक राय

सरकार लोगों को पहले करे स्मार्ट, फिर बनाए स्मार्ट सिटी

ALLAHABAD: संसाधनों की कमी जनसंख्या बढ़ने नहीं पालिसी मेकर्स की सोच के चलते है। पब्लिक सपोर्ट करेगी लेकिन, इसके लिए उसे तैयार तो किया जाए। उसे जिम्मेदारी का एहसास तो कराया जाय। ये बातें पब्लिक ने शनिवार को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की कैंपेन 'आबादी का बम और हम' के समापन पर आयोजित डिबेट में कहीं।

किसके लिए बनाए जा रहे अपार्टमेंट

पब्लिक ने कहा, चारों ओर जनसंख्या वृद्धि का हल्ला मचा है। सरकार भी जानती है कि इस पर नियंत्रण में टाइम लगेगा। बावजूद इसके खेतों पर कब्जा करके मॉल और अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। आखिर यह सब किसके लिए हैं। जो लोग यहां रहते हैं या जाते हैं, वह तो पहले से जागरुक हैं। जो लोग सुविधाओं से वंचित है उनको कैसे सरकार स्मार्ट बनाएगी।

पब्लिक ने बताए उपाय

चीन की तरह मैनेज करने तरीका आना चाहिए। तब हम तरक्की की राह पर चलेंगे।

अनप्लांड विकास हो रहा है। सरकार को इसे रोकना होगा

सब कुछ सिस्टमेटिक हो जाएगा तो जनसंख्या जैसा मुद्दा अपने आप गायब हो जाएगा।

अडाप्शन के प्रति लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए

जनसंख्या पर रोक नही लगी तो सभी तक शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। हम सवा सौ करोड़ से अधिक हो चुके हैं।

विपिन कुमार यादव

जागरुकता होगी तो वैसे भी जनसंख्या पर रोक लग जाएगी। अभी रोजगार सहित अन्य चीजों की कमी है जिससे जनसंख्या मुद्दा बना हुआ है।

पूनम गौतम

खुद देखिए कि ऐसी कौन सी फैमिली है जिसके दो से अधिक बच्चे हैं। लोग जागरूक हो गए हैं। सरकार को दूसरों का ध्यान मोड़ने के बजाय पालिसी को चेंज करना होगा।

अस्मित त्रिपाठी

हमारे नेता और सरकार जनता का ध्यान भटकाते हैं। संसाधन मुहैया नही करा पा रहे और जनसंख्या को दोष दे रहे हैं। सोसायटी का सिस्टमेटिक विकास तो करें।

प्रज्ञा मिश्रा

सरकार समस्या का गला पकड़ने के बजाय पैर पकड़ रही है। एकतरफा विकास हो रहा है। जनसंख्या कोई मुद्दा नही है। हर आदमी की सोच को स्मार्ट बनाना होगा।

रितु संगज

नियमों का पालन कराने में सिस्टम पीछे है। कोई सिग्नल जंप कर रहा है तो उसका आन स्पाट चालान हो। जिससे दूसरों को सबक मिले। इससे समाज में दूसरी समस्याएं भी कम होंगी।

अरविंद शर्मा

जनसंख्या को लेकर केवल हो हल्ला हो रहा है। कोई सही बात नही कर रहा है। बंद कमरे में योजनाएं बना लेने और पोस्टर लगाने से दूसरे जागरुक नही होंगे।

आयुषी अग्रवाल

जनसंख्या नही रुकी तो आने वाले समय में दिक्कत तो होगी ही। सभी को अनाज और रहने को घर नही मिलेगा। जरूरी है कि अभी से लोग संभलें।

हिमांशु राय

कई दंपतियां अनाथ बच्चों को गोद ले रही हैं। यह एक अच्छी पहल है। इससे उनको पालन पोषण मिलेगा और समाज में जनसंख्या वृद्धि पर भी बे्रक लगेगी।

रिचा मौर्या

सरकार किसी भी योजना का पालन जमीनी तौर पर करे तो वह कभी फेल नही होगी। हमें चीन से सबक लेना होगा। अधिक जनसंख्या होने के बावजूद उस देश की तरक्की नहीं रुकी।

रुबी पाल