RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची के कई फ डरों से गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह से लोगों को समस्या हो सकती है। 33 केवी अरगोड़ा फीडर से 11 बजे से शाम पाच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। नतीजन अरगोड़ा, अशोक नगर, कडरू, एजी कॉलोनी इलाकों में लोगों को परेशानी होगी। वहीं, 11 केवी हटिया अरगोड़ा सेवा सदन फीडर से सुबह 11 बजे से शाम के 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण शहीद चौक, बकरी बाजार इलाके में लोगों को परेशानी होगी।

सिटी में पावर कट

रांची में बुधवार को आरएपीडीआरपी और आईपीडीएस का काम होने से कई फीडर बंद रहे। 33 केवी अरगोड़ा सबस्टेशन बुधवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक, 33 केवी हटिया अरगोड़ा। सेवा सदन फीडर सुबह 11 से 5 बजे तक बंद रहा। 11 केवी चर्च रोड फीडर सुबह 11 से 4 बजे तक बंद रहा। 11 केवी पत्थलकुदवा फ डर सुबह 10 से 3 बजे तक बंद रहा। 11 केवी हिनू फीडर सुबह 11 से 2 बजे तक बंद रहा। शनि मंदिर से लेकर राम मंदिर अपर बाजार एरिया में सुबह 10 से शाम के 4 बजे तक बिजली नहीं रही।