अपनी आखिरी सांसे गिन रही है

डीएवी पीजी कॉलेज की डिपार्टमेंट ऑफ जुलोजी की लैब को देखते ही लगता है कि वह अपनी आखिरी सांसे गिन रही है। हाल इतना बेहाल है कि अब तो टीचर्स ने भी इस लैब में प्रैक्टिकल्स कराने को साफ मना कर दिया है। लैब के कर्मचारियों का कहना है कि आजकल तो हालात यह है कि लैब की छत से प्लास्टर के साथ-साथ छत में लगा सरिया भी टूट कर गिर रहा है। इन हालातों को देखकर लैब कर्मचारी और डिपार्टमेंट के हेड ने प्रिंसिपल को इस बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने प्रिंसिपल को सीधे तौर पर लैब में कोई भी प्रैक्टिकल कराने से साफ मना कर दिया है। दूसरी ओर हर पल सर पर छत गिरने के डर के कारण स्टूडेंट्स भी लैब में जाने से कतरा रहे है। कॉलेज प्रशासन ने इन लैब्स को जल्द से जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

कॉलेज की बिल्डिंग काफी पुरानी हो गई है। लैब के बुरे हालातों की जानकारी हाल ही में मिली है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की टीम इंस्पेक्शन करके जा चुकी है। इस्टीमेट रिपोर्ट आते ही रेनोवेशन प्रॉसेस को स्टार्ट कर दिया है। जल्द ही व्यवस्थाएं नॉर्मल कर दी जाएंगी।

-डा। देवेंद्र कुमार भसीन, प्रिंसिपल, डीएवी पीजी कॉलेज

जान सबको प्यारी होती है। लैब के ऐसे हालात में स्टूडेंट्स या कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इसी लिए हमने प्रैक्टिकल्स नहीं कराने का फैसला किया है। लैब के हालातों को प्रिंसिपल और कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन की जानकारी में डाल दिया गया है।

-डा। आरके जौहरी, एचओडी, जुलोजी डिपार्टमेंट

 

सिर्फ इसी लैब की हालात खराब नहीं हैं, कॉलेज में और भी कई भवन ऐसे हैं जो ऐसी ही हालत में नजर आएंगे। कई बार इनके नीचे खड़े हाने में भी डर लगता है।

- शुभम, स्टूडेंट

National News inextlive from India News Desk