- सिंगर विश्वजीत बोरवनकर ने रियलिटी शो से लेकर अपने संघर्ष तक के बारे में की बात

LUCKNOW :

एक रियलिटी शो के लखनऊ ऑडिशन के शहर पहुंचे सिंगर विश्वजीत बोरवनकर ने यहां न अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किया बल्कि सिंगिंग के लिए किस तरह तैयारी करें, यह भी लोगों को बताया।

रियाज, मेहनत और धैर्य जरूरी

सिंगर विश्वजीत ने कहा कि किसी सिंगर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी रियाज, मेहनत और धैर्य है। अगर कोई सिंगर एक दिन भी रियाज न करे तो उसकी सिंगिंग में पता चल जाता है। वहीं फेम तुरंत नहीं मिलता उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में सिंगर के अंदर धैर्य होना जरूरी है। अगर कोई गायक इन तीनों चीजों का पालन करता है तो वो बुलंदियों तक पहुंच सकता है। उन्होनें ने कहा कि शास्त्रीय संगीत आज भी उतना ही जरूरी है जितना पहले हुआ करता था। आज भी क्लासिकल सिंगर की बात अलग है।

बच्चों का हुनर पहचानें

विश्वजीत ने कहा कि आज बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है उनकी प्रतिभाओं को पहचान कर मंच देने की। रियलिटी शो उनके हुनर को मंच दे रहे हैं। वहीं पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के हुनर को पहचाने और उनको आगे बढ़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो से बॉलीवुड में इंट्री आसान हो जाती है। मैं इसका उदाहरण हूं। आज कई फिल्मों में गाने गा चुका हूं। उन्होनें लखनऊ के बारे में कहा कि यहां का संगीत मुझे पसंद है। यहां के घराने के बारे में काफी सुना है।