RANCHI : डीसी ऑफिस स्थित प्रज्ञा केंद्र में ताला लग चुका है। कले1टेरिएट के प्रज्ञा केंद्र का शटर गिरने से यहां आय, जाति, आवासीय और जन्म व मृत्यु जैसे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले आवेदकों की मुसीबतें बढ़ गई है। यहां हर दिन तकरीबन 500 से ज्यादा लोग कोई न कोई जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं। यहां आए आवेदकों ने बताया कि जिला प्रशासन के जहां आला अफसरों का द3तर मौजूद है, वहां का ही जब प्रज्ञा केंद्र बंद हो जाए तो फिर दूसरे सेंटरों की 1या हालत होगी, सहज ही समझा जा सकता है।

कई सेवाओं प्रभावित

कले1टेरिएट स्थित प्रज्ञा केंद्र में विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदक आते हैं। लेकिन, इसके बंद होने से जाति, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लोगों का पसीना छूट जा रहा है। वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब प्रमाण पत्र बनवाना के लिए कहां जाएं? इस प्रज्ञा सेंटर पर प्रमाण पत्र बनवाने में सबसे ज्यादा सहूलियत होती थी।

1यों लगा प्रज्ञा केंद्र में ताला

डीसी मनोज कुमार के मुताबिक, प्रज्ञा केंद्रों का संचालन बिजनेस मॉडयूल की बेसिस पर होता है। इसके तहत प्रशासन की ओर से संचालक को केंद्र चलाने के लिएऑफिस उपल4ध कराया जाता है, जबकि उसे किराए के साथ बिजली बिल भी पे करना होता है। लेकिन, कले1टेरिएट स्थित प्रज्ञा केंद्र के संचालक ने कई महीनों से न तो किराया दिया था और न ही बिजली बिल। दूसरी तरफ इस केंद्र के संचालक हसन अली ने बताया कि उन्हें यहां घाटा हो रहा था, इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।

सर्वर नहीं करता सही से काम, हो रहा था लॉस

कले1टरिएट स्थित प्रज्ञा सेंटर के संचालक हसन अली ने बताया कि यहां का सर्वर प्रॉपर वे में काम नहीं करता है। ज्यादातर समय सर्वर डाउन रहता है, जिस कारण प्रमाण पत्र बनाने का काम काफी धीमी गति से होता है,, जबकि हर माह केंद्र में काम कर रहे कर्मियों को पेमेंट करना होता है, लेकिन उस हिसाब से यहां रिटर्न नहीं मिल रहा था। सेंटर चलाने में हानि हो रही थी, इसी लिए इसे बंद करने निर्णय लिया हूं।

बनते हैं ये प्रमाण पत्र

-जाति प्रमाण पत्र

- आवासीय प्रमाण पत्र

-जन्म प्रमाण पत्र

- मृत्यु प्रमाण पत्र

- आधार कार्ड

-ड्राइविंग लाइसेंस का पेमेंट

-दाखिल खारिज

-आ6र्स लाइसेंस का पेमेंट

- सभी सरकारी सेवाओं के लिए पेमेंट