JAMSHEDPUR: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 'राजयोग-संपूर्ण स्वास्थ्य की कुंजी' अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्घाटन रविवार को दोपहर क्क्.फ्0 बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में अंजू बहन ने पत्रकारों को बताया कि यह अभियान गली-मोहल्लों के अलावा स्कूल-कालेज, कंपनी परिसर आदि में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य राजयोग के बारे में बताना है। यह एक ऐसी जीवन पद्धति है जो व्यक्ति के मन, विवेक व स्वभाव को सुधारने में सहायक होगा। पर्यावरण प्रदूषण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जबकि मानसिक प्रदूषण शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। मानसिक या शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने से उसका बदलाव सबसे पहले मन पर होता है, इसके बाद वृत्ति, दृष्टि, कर्म व प्रभाव बदलते हैं, अंत में हमारी अनुभूतियां बदलती है। मनुष्य के मन में जिन बातों की चेतना बनी रहती है, वह वैसा ही महसूस करता है। संपूर्ण स्वास्थ्य में राजयोग सकारात्मक व शुद्ध जीवन पद्धति, बुरी आदतों को छोड़ने का पक्का निर्णय, अतींद्रिय सुख, सकारात्मक चिंतन, इच्छाशक्ति में वृद्धि आदि में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इससे डी-एडीक्शन के अलावा डायबिटीज, हार्ट, कैंसर जैसी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। राजयोग एक जीवनशैली है, जो नियमित दिनचर्या को सुव्यवस्थित करना सिखाती है। ख्क् जनू को 'विश्व योग दिवस' पर अभियान के परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।