मेरा नहीं दोस्त का हुआ था विवाद

कर्नलगंज पुलिस ने वेहिकल नंबर की मदद से ही आरोपी को ट्रेस किया। पुलिस ने बताया कि बेली रोड पर रहने वाले प्रदीप शुक्ला के बेटे यशार्थ को अरेस्ट किया है। स्कार्पियो भी बरामद कर ली गई है। उधर यशार्थ खुद को निर्दोष बताता रहा। उसका कहना था कि वह गाड़ी लेकर प्रयाग स्टेशन के पास खड़ा था। साथ में फूलपुर निवासी उसका दोस्त मोनू सिंह भी था। यशार्थ के मुताबिक मोनू से ही विजय की लड़ाई हुई थी। विजय और उसके साथी मोनू को पीट रहे थे। इसी दौरान मोनू ने पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस अब मोनू की तलाश में लगी है।

रात में मारी थी गोली

32 साल का विजय सोरांव का रहने वाला है। वह अपनी वाइफ उर्मिला, बेटा आकाश व विजय के साथ छोटा बघाड़ा में रेंट पर रूम लेकर रहता था। सैटरडे नाइट वह बाइक से प्रयाग रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इस दौरान उसकी बाइक एक स्कार्पियो से टच हो गई। इस पर स्कार्पियो सवार लड़कों से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी थी। संडे को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।