- अभी प्री मानसून होने का कोई चांस नहीं

- टेंप्रेचर के साथ ह्यूमीडिटी बढ़ा रही उमस

BAREILLY: इस बार सूरज का सितम और पारे का कहर बरेलियंस के लिए कम था कि उनकी तकलीफें बढ़ाने के लिए प्री मानसून भी बरेली से रूठ गया है। इस बार प्री मानसून का सिटी की तरफ रुख करता नहीं दिख रहा है। जबकि पिछले कुछ सालों में मई और जून के महीनों में ही प्री मानसून दस्तक दे दी थी। इसके चलते लोगों को गर्मी की उतनी मार नहीं झेलनी पड़ी थी। वेदर एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में टेंप्रेचर चालीस पार ही रहने के आसार हैं। वहीं पूरब-दक्षिण से चल रही गर्म हवा सूरज की तपिश में और इजाफा करती रहेगी। फ्राइडे को सिटी का मैक्सिमम टेंप्रेचर ब्ब्.म् और मिनिमम टेंप्रेचर ख्म्.ख् डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अभी तक प्री मानसून नहीं

वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा ने बताया कि अभी प्री मानसून की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। जबकि पिछले साल मई में दो दिन बारिश फ्0.ख् मिमी बारिश हुई थी। वहीं जून में म् दिनों में क्ब्म्.8 मिमी बारिश ने लोगों को भिगोया था। लेकिन इस बार मौसम का मूड बिल्कुल उलट है। टेंप्रेचर के साथ ह्यूमीडिटी बढ़ने से लोग उमस भी फील कर रहे हैं। फ्राइडे को हवा की स्पीड म्.ब् किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।