- मानसून लेट होने की वजह से रात में हो रही गर्मी

BAREILLY: प्री मानसून का दौर चल रहा है, लेकिन बारिश होने में हो रही देरी की वजह से बरेलियंस परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं मानसून की लेटलतीफी की वजह से मैक्सिमम टेंप्रेचर के बजाय मिनिमम में बढ़त दर्ज होने से बरेलियंस को रात में भी सुकून नहीं मिल रहा है। ट्यूजडे को पारे का मिनिमम रुख गर्म होने की वजह से देर रात तक लोग छतों पर टहलते रहे। वहीं दिन में तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद किए रखा। वेदर एक्सपर्ट के अनुसार मानसून आने में हो रही देरी की वजह से पारा स्थिर नहीं हो पा रहा है। ट्यूजडे को टेंप्रेचर मैक्सिमम 40.0 और मिनिमम 25.4 डिग्री और ह्यूमिडिटी 27 से 83 परसेंट के बीच रिकॉर्ड की गई।

मिनिमम के तेवर गर्म

मौसम विज्ञानी डॉ। एचएस कुशवाहा ने बताया कि मानसून के न आने से यहां बारिश होने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए होने के कारण जमीन से उठी गर्मी ऊपर नहीं जा पा रही है, इसलिए दिन के बजाय रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस परेशान कर रही है।

पिछले छह दिनों का तापमान

डेट मैक्सिमम मिनिमम

23 40.2 26.0

22 39.4 22.0

21 40.2 25.7

20 42.2 24.4

19 39.6 25.5

18 35.2 23.1

नोट - टेंप्रेचर डिग्री सेल्सियस में हैं।