-350वें शताब्दी का समापन और 351वें का होगा आगाज

PATNA (28 Oct): प्रकाश पर्व के बाद एक बार फिर पटना इतिहास रचने जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह के फ्भ्0वें शताब्दी समारोह के समापन और फ्भ्क्वें जन्म शताब्दी के आगाज को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। प्रकाश पर्व की तरह समापन को भी विशेष रूप से मनाने की तैयारी है। प्रशासन दशहरा और छठ सकुशल संपन्न कराने के बाद अब शताब्दी समारोह के समापन के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर में गुरुद्वारा नगर कीर्तन निकाला गया।

टेंट सिटी में विशेष व्यवस्था

शताब्दी समारोह के समापन को लेकर टेंट सिटी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। भ्0 हजार से अधिक लोगों की व्यवस्था की जाएगी। दो लाख से अधिक लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वह कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के साथ सुरक्षा को लेकर जुटा हुआ है। ख्फ् से ख्भ् दिसंबर तक होने वाले इस कार्यक्रम की धूम दस दिन पूर्व से ही रहेगी। गुरु द्वारा प्रबंधन के मुताबिक प्रभात फेरी के साथ ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम पटना संजय कुमार अग्रवाल ने बाइपास टेन्ट सिटी का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

शहर में निकला नगर कीर्तन

गुरु नानक देव जयंती को लेकर शनिवार को गुरु द्वारा फ्रेजर रोड से नगर कीर्तन निकाला गया। पटना जंक्शन गोलंबर से गांधी मैदान होते हुए नगर कीर्तन पुन: फ्रेजर रोड गुरु द्वारा वापस आई। गुरुद्वारा में समाप्त हुआ नगर कीर्तन काफी भव्य था। इसकी भव्यता के लिए बैंड बाजा, घोड़ा, कीर्तन जत्था के अलावा पंच प्यारे के साथ गुरु ग्रंथ साहब को पालकी पर सजाकर रखा गया था। इस दौरान फ्रेजर रोड गुरुद्वारा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दमनजीत सिंह, आर एस जीत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।