ALLAHABAD: महर्षि भारद्वाज की 51 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाएं जाने की तैयारी के लिए आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर डॉ। आशीष गोयल ने लोगों को संबोधित किया। वह शनिवार को राज्य संग्रहालय के सभागार में गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, अध्यापकवृंद और मीडिया कर्मियों की गोष्ठी में भारत भाग्य विधाता कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता वीरेंद्र पाठक ने महर्षि भारद्वाज व प्रयाग के दोनों के महत्व पर प्रकाश डाला। कमिश्नर ने कहा कि महर्षि भारद्वाज के नाम पर पार्क और उनकी प्रतिमा लगाए जाने के लिए प्रशासन स्वयं प्रयास कर रहा है।

धूमधाम से मनाई नृसिंह जयंती

दारागंज स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर में श्रीश्री 108 स्वामी महन्त सुदर्शनाचार्य जी महाराज की अगुवाई में नृसिंह जयंती मनायी गयी। श्रृंगार बाद भगवान का पूजन किया गया। इस मौके पर प्रयागराज सेवा समिति के सदस्यों ने संगम को युनेस्को से विश्व धरोहर के दर्जे के लिए महायज्ञ में आहुति डाली।

पुरस्कृत किए गए उदीयमान कवि

हिन्दुस्तानी एकेडमी में एक शाम उदीयमान रचनाओं के नाम से काव्य संध्या का आयोजन किया गया.नई पीढ़ी के रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रचनाएं सुनाई। एकेडमी के सचिव रवीन्द्र कुमार ने कवियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट किया। अध्यक्षता कवयित्री अना इलाहाबादी ने की। संचालन युवा कवि कुमार विकास ने किया।