-गणतंत्र दिवस की परेड को भव्य सजाया गया था परेड ग्राउंड

-बरसात से परेड ग्राउंड की सजावट का फीका पड़ा रंग

UNNAO: गणतंत्र दिवस की रैतिक पुलिस परेड को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए रिहर्सल चल रही थी। पुलिस परेड ग्राउंड की भव्य सजावट भी की गई थी लेकिन परेड के पूर्व दिवस दोपहर बाद से हुई बरसात ने परेड ग्राउंड की सजावट पर ग्रहण लगा दिया। पानी गिरने से मैदान की सजावट का रंग फीका पड़ गया।

एक सप्ताह से चल रही थीं तैयारियां

गणतंत्र दिवस की परंपरागत रैतिक परेड के लिए एक सप्ताह से लगातार तैयारियां चल रही हैं। परेड में शामिल जवान कदम से कदम मिलने का अभ्यास भी रोज कर रहे थे। परेड ग्राउंड को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी की गई थी। मैदान पर रंगोली आदि बनाकर सजावट की गई थी। रविवार को सुबह रैतिक पुलिस परेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया। इसके बाद पुलिस जवान रंगोलाी आदि बनाकर परेड की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे थे।

अधिकारियों के माथे पर पड़ा बल

लगभग दो बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके साथ ही परेड ग्राउंड के सजावट में लगे पुलिस जवानों के माथे पर ¨चता की लकीरें पड़ने लगीं। बूंदा बांदी के बाद पानी तेज होता गया इससे परेड की सजावट पर पानी फिर गया। परेड के पूर्व हुई बरसात से परेड की तैयारियों पर पड़े असर को लेकर पुलिस जवान ही नहीं अधिकारी भी ¨चतित दिखे। प्रतिसार निरीक्षक ने कहा कि कई दिनों से मेहनत कर परेड ग्राउंड का दर्शनीय बनाया था।