- अध्यक्ष, महामंत्री के एक-एक समेत छह कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन खारिज
- प्रमुख पदों के लिए 10 गर्ल्स मैदान में, संकाय प्रतिनिधि की 10 सीट्स रह जाएंगी खाली
GORAKHPUR: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां अब फाइनल स्टेज की ओर पहुंच रही हैं। यूनिवर्सिटी ने बूथ वाइज वोटर लिस्ट फाइनल कर ली है, जिसके तहत 28 पोलिंग बूथ्स बनाए जाएंगे, जहां 11722 वोटर्स अपने छात्रसंघ प्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग राइट का इस्तेमाल करेंगे। वहीं शनिवार को हुई फॉर्म की स्क्रूटनी में 21 कैंडिडेट्स इलेक्शन लड़ने योग्य पाए गए हैं। यह कैंडिडेट्स 13 सितंबर को होने वाले चुनाव में दमदारी दिखाएंगे। सुबह 9 से तीन बजे तक वोट डाले जांएगे। इसी दिन काउंटिंग और रिजल्ट भी डिक्लेयर किया जाएगा।
छह फॉर्म हो गए निरस्त
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए फॉर्म की स्क्रूटनी हुई। इसमें लॉ थर्ड इयर सिक्स्थ सेमेस्टर के तीन स्टूडेंट्स के फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि लॉ सेकेंड इयर थर्ड सेमेस्टर के दावेदार ने सीएमओ से जारी सर्टिफिकेट नहीं जमा किया, जिसकी वजह से उसका नॉमिनेशन भी निरस्त कर दिया गया। एमए फर्स्ट इयर फर्स्ट सेमेस्टर के कैंडिडेट का 30 अगस्त से पहले एडमिशन न हो पाने की वजह से पेपर कैंसिल कर दिया गया। वहीं एक कैंडिडेट की उम्र लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 25 साल से ज्यादा हो चुकी है। जिसकी वजह से यह फॉर्म भी निरस्त कर दिए गए। इस तरह कुल छह फॉर्म निरस्त कर दिए गए हैं।
इनका नॉमिनेशन हुआ निरस्त
संदीप यादव - लॉ थर्ड इयर सिक्स्थ सेमेस्टर
प्रणव द्विवेदी - लॉ थर्ड इयर सिक्स्थ सेमेस्टर
मेवा लाल - लॉ थर्ड इयर सिक्स्थ सेमेस्टर
मनीष कुमार सिंह - लॉ सेकेंड इयर थर्ड सेमेस्टर
मुन्ना लाल मौर्या - एमए फर्स्ट इयर फर्स्ट सेमेस्टर
अभिमन्यु सिंह - एमएससी सेकेंड इयर थर्ड सेमेस्टर
बॉक्स
गर्ल्स के लिए रिजर्व 10 पद रहेंगे खाली
छात्र संघ चुनाव में अहम पदों के लिए 5 गर्ल्स मैदान में हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि के 10 आरक्षित पदों पर किसी गर्ल ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। चुनाव अधिकारी प्रो। ओपी पांडेय की ओर से जारी लिस्ट पर नजर डालें तो अब अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक कैंडिडेट, उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के लिए 2-2 कैंडिडेट्स का नॉमिनेशन खारिज कर दिया गया। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 8-8 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जबकि पुस्तकालय मंत्री के लिए 7 कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला होगा। प्रो। पांडेय ने बताया कि संकाय प्रतिनिधियों के लिए अब सिर्फ आर्ट फैकेल्टी में ही चुनाव के हालात बन रहे हैं। बाकी 4 संकायों में कैंडिडेट्स की संख्या निर्धारित पदों से कम हो जाने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
अब यह कैंडिडेट मैदान में
अध्यक्ष
अन्नू प्रसाद
एश्वर्य
रंजीत सिंह श्रीनेत
सचिन शाही
अनिल दुबे
प्रिंस सिंह
भास्कर चौधरी
इंद्रेश यादव
उपाध्यक्ष
साक्षी सत्यम
उत्कर्ष सिंह
कार्तिकेय प्रताप
सूरज यादव
राजकुमार गुप्ता
अभिषेक कुमार
अंशुमान पाठक
ऋ तुराज सिंह
महामंत्री
सुधीर यादव
राहुल यादव
मनीष ओझा
नितिन कुमार त्रिपाठी
आलोक कुमार सिंह
अमन वर्मा
शिवानी मिश्रा
विष्णुराज सिंह
पुस्तकालय मंत्री
योगेंद्र प्रताप सिंह
संजय कुमार
वंदना निषाद
अनूप कुमार भारती
विनय कुमार यादव
प्रिंस यादव
बुधिराम प्रजापति
यह बने हैं सेंटर
दीक्षा भवन - 14
कला संकाय भवन - 9
मजीठिया भवन - 5
चुनाव - 13 सितंबर
पोलिंग - सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक
काउंटिंग - शाम पांच बजे से
रिजल्ट - काउंटिंग के बाद
वर्जन
यूनिवर्सिटी छात्र संघ निर्वाचन में प्रमुख 4 पदों के लिए 21 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। 6 प्रत्याशियों के नामांकन विभिन्न कारणों से खारिज कर दिए गए हैं। कल नाम वापसी की तारीख है और उसी के बाद अंतिम रूप से तय हो जाएगा कि इस मुकाबले में कितने उम्मीदवार शामिल होंगे।
- प्रो। हर्ष कुमार सिन्हा, पीआरओ, डीडीयूजीयू