विजेताओं के परिजन

इस अवार्ड वाले कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा जगत की कई महान हस्तियों ने अपनी मौजूदगी जताई। अभिनेता मनोज कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे तमाम कलाकार शामिल थे। इस दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन को पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। पुरस्कार के तौर पर रजत कमल और 50,000 रुपये दिए गए। अभिनेता अमिताभा को यह चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। अभिनेत्री कंगना को तनु वेडस मनु रिटर्न्स के लिए क्रमश: अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 29 साल की कंगना का यह तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। जिसमें उन्हें रजत कमल और 50,000 रुपये की नकद राशि दी गई।  

सांई बाबा की मूर्ति

वहीं इस अवार्ड सूची में अभिनेता मनोज कुमार का नाम भी शामिल था। 78 साल के मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरस्कार हासिल करने वाली 47वीं फिल्मी हस्ती हैं। उन्हें पुरस्कार के तौर पर एक स्वर्ण कमल, दस लाख रुपए नकद और एक शॉल भेंट की गई। हालांकि तबियत खराब होने की वजह से वह कार्यक्रम में ज्यादा देर तक नहीं रुके। पुरस्कार प्राप्त करने के साथ ही उन्होंने अपने सूट में रखी एक साईं बाबा की मूर्ति निकालकर राष्ट्रपति को भेंट की। इतना ही नहीं उन्होंने फिर राष्ट्रपति के पैर भी छुए।

पुरस्कार संग प्रमाणपत्र

इसके अलावा फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली तथा निर्माता शोबू यरलागदा एवं प्रसाद देवीनेनी की फिल्म बाहुबली को इस साल की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इन्हें  स्वर्ण कमल, नकद पुरस्कार और एक प्रमाणपत्र दिया गया। फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को दिया गया। उन्हें स्वर्ण कमल, 2,50,000 लाख रुपये और एक प्रमाणपत्र भेंट किया गया। वहीं फिल्म बजरंगी भाईजान को संपूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। फिल्म के निर्देशक कबीर खान को इसका श्रेय व पुरस्कार दिया गया।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk