ALLAHABAD: सबी की हत्या के बाद अभी तक उसके हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वे रूलिंग पार्टी से जुड़े हैं। इसलिए अभी तक पुलिस उन्हें अरेस्ट नहीं कर रही है। थर्सडे सबी की मां ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से मदद की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि सभी आरोपी रूलिंग पार्टी से जुड़े हैं और रसूख वाले हैं। सबी की ममां साफिया ने बताया कि पुलिस कार्रवाई करने की जगह विरोध करने के आरोप में फर्जी रिपोर्ट दर्ज की है और जांच के नाम पर गांव वालों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की। ख्8 जनवरी को सबी और राजेश यादव में विवाद हुआ था। जिसमें सबी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस गोलाबारी में राजेश को भी गोली लगी है और वह हॉस्पिटल में अपना ट्रीटमेंट करा रहा है।