- पिछले साल से 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए होली प्रोडक्ट्स के दाम, सेल में 30 प्रतिशत तक गिरावट

GORAKHPUR: महंगाई का बढ़ता कद कईयों के लिए इस बार होली को बेरंग करने वाला है। होली में यूज होने वाले खाद्य पदार्थो के दाम पिछले साल की अपेक्षा 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। जिस कारण हर घर में बनने वाले पकवानों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ने वाला है। होली में सबसे ज्यादा यूज होने वाली सूजी, चीनी, मैदा से लेकर रंग, गुलाल व पिचकारियों के दाम भी बढ़ गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक होली प्रोडक्ट्स के बढ़े रेट्स के चलते इस बार सेल में लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

इन चीजों के बढ़े रेट

सामान 2018 2017

चीनी 40 34

सूजी 24 18

बेसन 80 70

घी 75 68

चिकन 180 140

मटन 480 430

दूध 50 45

काजू 900 800

कपूर 100ग्राम 90 50

मैदा 23 21

सीमा पाउडर 70 60

पनीर 280 220

गरी 180 160

रिफाइन 95 88

सरसो का तेल 100 90

30 प्रतिशत डाउन हो गई सेल

एक ही साल में खाने-पीने के सामानों के रेट में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का दुकानों की सेल पर भी प्रभाव पड़ा है। होली में तीन दिन पहले से ही पकवान बनाने की तैयारियों में जुटे रहने वाले लोग इस बार सेलेक्टेड पकवान ही बनाने को मजबूर हो रह हैं। किराना व्यापारियों के अनुसार जीएसटी व नोटबंदी का भी बिक्री पर प्रभाव पड़ा है। महंगाई, जीएसटी व नोटबंदी के प्रभाव में किराना व्यापारियों की बिक्री में 30 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

वर्जन

जीएसटी और नोटबंदी का प्रभाव दिख रहा है। असंगठित क्षेत्र पर पड़े प्रभाव के कराण लोगों की क्रय क्षमता घटी है जिस कारण सामानों की बिक्री में 30 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

- गोपाल कुमार जायसवाल, महामंत्री किराना व्यापार मंडल

बाजार में माल पर्याप्त है लेकिन ग्राहक ढूंढे से नहीं मिल रहे हैं। बिक्री में पिछले साल की अपेक्षा 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

- संजय सिंघानिया, अध्यक्ष

चेंबर ऑफ कॉमर्स