नवरात्र में शुरू हुआ था सब्जियों के दामों में इजाफा

फुटकर में 40 से 45 रूपये किलो बिक रहे आलू व प्याज

फलों में तेजी से बढ़ रहे खजूर अमरूद व अनार के दाम

Meerut। त्योहारी सीजन शुरू होते ही एक बार फिर सब्जियों और फलों के दामों में इजाफा हो गया है। यह इजाफा किसी कमी की वजह से नहीं बल्कि खुद फुटकर विक्रेताओं की मनमानी से हो रहा है। मंडी विशेषज्ञों की मानें तो त्योहारी सीजन में मंडी में सब्जियों या फलों के दाम में कुछ खास फर्क नहीं आता लेकिन मंडी से बाहर निकलते ही दाम सब्जी व फल के दाम बढ़ने लगते हैं।

20 रूपये का अंतर

नवरात्र से पहले फुटकर बाजार में 10 से 15 रूपये प्रति किलो बिकने वाले आलू के दाम नवरात्र के दौरान 20 से 25 रूपये प्रति किलो हो गए थे। उम्मीद थी कि नवरात्र के बाद दाम में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आलू के दाम 25 से 35 रूपये किलो हो गए हैं। वहीं प्याज की बात करें तो नवरात्र में मांग में कमी के बावजूद 30 रूपये किलो बिकने वाली प्याज के दाम नवरात्र के बाद 10 रूपये बढ़कर 40 रूपये किलो हो गए हैं।

फलों के दाम में बढ़ोतरी

हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र के दौरान अमरूद, अनार और खजूर के दामों में 10 से 12 रूपये का इजाफा हुआ है। नवरात्र के बाद भी यह स्थिति जस की तस बनी हुई है। यही नहीं दीपावली तक दाम ओर अधिक बढ़ने की उम्मीद है। मगर मंडी में अभी भी केला व सेब समेत अन्य फल का दाम स्थिर बना हुआ है।

दीपावली पर बढ़ेंगे दाम

नवरात्र के शुरू होते ही आलू समेत कई सब्जियों और अमरूद, अनार और खजूर के दामों अचानक से वृद्धि हो गई थी। हालांकि नवरात्र के बाद सब्जी और फलों के दाम में गिरावट आई है। दीपावली के पास आते ही रेट फिर बढ़ेंगे।

सब्जियों के दाम में इजाफा प्रति किलो में

सब्जियां पहले वर्तमान

बीन्स 30- 35 40

आलू 20 -25 30-35

टमाटर 20 30- 35

प्याज 30 40

भिंडी 30 35

मूली 20 30

फल पहले वर्तमान

केला 40 50 रूपये दर्जन

सेब 70 80 से 100

अमरूद 40 50

अनार 80 100

खजूर 180 -200 200 से 250

दिल्ली आजादपुर मंडी से आने वाले फलों के दाम में अधिक अंतर नहीं आता है। मगर त्योहारों में मांग बढ़ने के कारण फलों की कमी का फायदा उठाते हुए फुटकर विक्रेता अपनी मर्जी से दाम बढ़ा देते हैं। अभी तो त्योहार के कारण दाम में वृद्धि होगी ही।

रियाजुद्दीन, फल मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष

सब्जियों के दाम में सर्दियों में इजाफा हो जाता है। आलू, प्याज और टमाटर की सीजनल वृद्धि हर साल सर्दियो में हो ही जाती है। लेकिन मंडी में अभी दाम स्थिर हैं।

अशोक प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष

मंडी से ही सब्जियों के दाम में इजाफा हो रहा है। बाहर से आने वाली सब्जियों की कमी है इसलिए सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।

कौशलेंद्र

सब्जी और फल को त्योहारों के पहले भी महंगे ही थे। त्योहारी सीजन में हर सब्जी और फलों का अचानक तेजी से बढ़ जाता है।

कृतिका सिंह